{"_id":"594814514f1c1bf87e8b46a2","slug":"51497896017-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों युवकों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला किया दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोनों युवकों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला किया दर्ज
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों से देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद
समालखा। पुलिस ने गश्त के दौरान करहंस मोड़ के पास कार सवार दो युवकों से एक देसी कट्टा व तीन कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को कार सहित कब्जे में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एचसी कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने अन्य साथियों के साथ जीटी रोड पर गश्त कर रहे थे। करहंस मोड़ के पास उन्हें एक कार आती दिखाई दी। संदेह होने पर उसे रुकवाया। कार में दो युवक बैठे थे। तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के नीचे बिछी मैट से 32 बोर का एक देसी कट्टा और दूसरी सीट पर बैठे युवक से तीन कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में चालक ने अपना नाम आशीष निवासी सिवाह और दूसरे इमरान निवासी रामड़ा, कैराना बताया। दोनों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।