{"_id":"59442cfc4f1c1b962b8b46a0","slug":"51497640188-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े छह किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े छह किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े छह किलो चरस समेत तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। सीआईए-वन टीम ने वीरवार देर शाम थाना सनौली क्षेत्र के गांव रामड़ा स्थित ढाबे के पास से एक युवक को 6 किलो 600 ग्राम चरस सहित काबू किया है। चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपी चरस को उत्तराखंड से लाया था और रोहतक में सप्लाई करने के लिए जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीआईए-वन टीम प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि वीरवार देर शाम एएसआई दिलबाग के नेतृत्व में एक टीम थाना सनौली क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस टीम को इस दौरान सनौली-हरिद्वार रोड पर गांव रामड़ा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक युवक यूपी की तरफ से काले रंग का बैग लेकर पैदल चला आ रहा था। उसने पुलिस को सामने देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने शक होने पर युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के बैग की तलाशी ली तो बैग से चरस बरामद हुई। जिसका वजन करने पर 6 किलो 600 ग्राम मिली। पुलिस ने आरोपी की पहचान रोहतक के गांव कंसाला निवासी सोमबीर के रूप में दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस को उत्तराखंड से लाया था और रोहतक में सप्लाई करने के लिए जा रहा था। पकड़े गए आरोपी सोमबीर के खिलाफ थाना सनौली में 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।