फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने बीडीपीओ को सौंपा मांग पत्र

मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने बीडीपीओ को सौंपा मांग पत्र

Tue, 26 Feb 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने बीडीपीओ को सौंपा मांग पत्र
मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने बीडीपीओ को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

बापौली। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन बापौली ब्लॉक कमेटी द्वारा जिला कमेटी के आह्वान पर खेत मजदूरों, मनरेगा मजदूरों, ग्रामीण गरीबों के जीवन से जुड़े मांग मुद्दों को हल करवाने के लिए धरना प्रदर्शन कर बीडीपीओ बापौली के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा गया। इस मौके पर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल में धर्म सिंह, ओमपाल, प्रवीन, नीलम, नमिता, नहीमा, सुंदरपाल, गीता, ईश्वर सिंह, बलबीर, रोहताश कुमार, ज्योति, सोनिया, बबली, माया आदि ने मांगों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मनरेगा के तहत मांग अनुसार काम, समय पर पूरी मजदूरी का भुगतान किया जाए। इसके अलावा उन्होंने मजदूरों के हित में मनरेगा के प्रावधानों को गंभीरता से लागू करने, तमाम खेत मजदूरों को बिना किसी शर्त के गरीबी रेखा सूची में शामिल करने, सभी खेत मजदूर व जरूरतमंद परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन की गारंटी देने, महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के लाभ से वंचित समस्त परिवारों को रिहायशी प्लॉट दिए जाने, प्रधानमंत्री आवास योजना में मेरा-तेरी पर रोक लगाने और जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर घर के लिए अनुदान दिया जाने की मांग की। उन्होंने श्रम कल्याण बोर्ड सहित, बुढ़ापा, विधवा, विकलांग पेंशन व अन्य कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार को रोकने और जरूरतमंद लोगों को सरल तरीके से योजनाओं के लाभ की गारंटी दिए जाने की मांग की। हरियाणा भवन व अन्य सन्ननिर्माण कर्मगार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत मनरेगा व अन्य निर्माण मजदूरों का पंजीकरण रद्द करना बंद करने और जिन मजदूरों का पंजीकरण रद्द हुआ है, उनका पंजीकरण तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed