{"_id":"5c670574bdec22737a368579","slug":"41550255476-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ररोफाइनरी में आ रहा सल्फ्यूरिक एसिड से भरा टैंकर पलटा, हादसा टला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ररोफाइनरी में आ रहा सल्फ्यूरिक एसिड से भरा टैंकर पलटा, हादसा टला
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
रिफाइनरी में आ रहा सल्फ्यूरिक एसिड से भरा टैंकर पलटा, हादसा टला
विज्ञापन
थर्मल। पानीपत रिफाइनरी में आ रहा तेजाब से भरा एक टैंकर देर रात करीब साढे दस बजे पलट गया। गनीमत रहीं कि बड़ा हादसा होते होते टल गया। जानकारी अनुसार टैंकर चालक गोरा गुजरात के कांडला से पानीपत रिफाइनरी आ रहा था। जैसे ही चालक ने कैंटर को कोको चौक से नैप्थाक्राकर की तरफ घुमाया तो सामने से एक ट्रक आ गया जिसके कारण चालक ने अपना संतुलन खो दिया और कैंटर पलट गया। पलटने के बाद उसमें से एसिड निकलना शुरू हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बोहली चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्रेन मंगाकर टैंकर को सीधा किया और प्लांट में भेज दिया। बोहली चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। टैंकर को सीधा करवाकर उसे रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।