{"_id":"5b9ab664867a557ff5670134","slug":"41536865892-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला देखने गए युवक का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेला देखने गए युवक का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला मेला देखने गए युवक का शव
-हत्या की आशंका, पुलिस ने जांच शुरू की, 10 सितंबर को लापता हो गया था
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव अदियाना निवासी टिंकू (30) पुत्र बलवान का शव बुधवार की शाम को गांव नारा के पास रेलवे ट्रैक किनारे उगी झाड़ियों में पड़ा मिला। टिंकू घर से गांव नारा में मेला देखने गया था। राहगीरों की सूचना पर थाना मतलौडा पुलिस मौके पर पहुंची और टिंकू के शव की जांच की। जांच में यह क्षेत्र जीआरपी, पानीपत का मिला। थाना मतलौडा की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वीरवार की सुबह तक टिंकू के शव की शिनाख्त नहीं हुई थी।
गांव अदियाना निवासी टिंकू, सोमवार को गांव नारा में माता सती के मेला में जाने के लिए घर से निकला था। वहीं मेला संपन्न होने के बाद भी टिंकू घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने टिंकू की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इधर, बुधवार को गांव नारा के पास से एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना जीआरपी ने वीरवार को टिंकू के परिजनों को दी। टिंकू के परिजन पानीपत के सिविल अस्पताल पहुंचे और मृत युवक की शिनाख्त टिंकू के रूप में की। वहीं, जीआरपी, टिंकू के बरामद हुए शव को आंशिक रूप से हत्या का केस मान रही थी। इधर, जीआरपी की जांच में परिजनों ने बताया कि टिंकू अस्वस्थ्य चल रहा था और उसे मिर्गी के दौरे आते थे। माता सती के मेला से लौटते समय रास्ते मे टिंकू को दौरा पड़ गया और उसे मदद नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई होगी। जबकि जीआरपी ने टिंकू की मौत के सही कारण जानने के लिए उसके शव का फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर से पोस्टमार्टम करवाया है। जीआरपी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस टिंकू की मौत के मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल जीआरपी ने आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर टिंकू की मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है।