फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दुकान से जाने को कहा, गर्दन में मारा चाकू, आईसीयू में भर्ती

दुकान से जाने को कहा, गर्दन में मारा चाकू, आईसीयू में भर्ती

Thu, 10 May 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
दुकान से जाने को कहा, गर्दन में मारा चाकू, आईसीयू में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। वार्ड 7 की डाबर कॉलोनी में करियाणा स्टोर पर बर्फ लेने गए युवक का दुकानदार के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ग्राहक युवक ने दुकानदार के बेटे की गर्दन में चाकू मार दिया। युवक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल युवक आईसीयू में है और उसकी हालत काफी गंभीर है। पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में जेेल भी भेज दिया है।

डाबर कॉलोनी में किरयाणा स्टोर संचालक सतपाल धीमान ने बताया कि बीते शनिवार को उनके पड़ोस में रहने वाला चंद्र कोहली का बेटा 18 वर्षीय रवि उनकी दुकान पर बर्फ लेने आया था। बर्फ ना होने के कारण उन्होंने मना कर दिया। मना करने के बाद भी रवि उनकी दुकान पर खड़ा रहा। सतपाल अपनी पत्नी मोनिका के साथ घर की कुछ बातें कर रहे थे। जिस कारण सतपाल ने रवि को दुकान से चले जाने को कहा। चार बार कहने पर भी रवि दुकान से नहीं गया। जिस पर सतपाल ने उसको धमका दिया। रवि ने उनके साथ उस समय गाली गलोच की और वहां से अपने घर चला गया। रवि का घर उनकी दुकान के साथ ही है। फिर वो अपनी मां जयवती के साथ आया और दोनों ने सतपाल व उनकी पत्नी के साथ गाली गलोच की। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आस पास के लोगों ने उनको समझा कर, मामला शांत कर दिया। लेकिन रवि ने अपने भाई अजय और पिता चंद्र कोहली को फोन कर के घर बुलाया। सतपाल का बेटा विशाल नजदीक ही कुछ समान लेने गया हुआ था। वापिस आने पर उसके दोस्तों ने उसको सारी बात बताई। जिस से वो तहस में आ गया और रवि के भाई अजय से बहस करने लगा। जिस पर अजय ने जेब से चाकू निकाला और उसकी गर्दन पर वार कर दिया। जिससे वो गं ाीर रूप से घायल हो गया। बीच बचाव करने आए शुभम, दीपक और अंकित पर भी आरोपी ने चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे वो तीनों भी घायल हो गए। विशाल के परिजनों चारो को सामान्य अस्पताल ले कर गए। जहां से विशाल की गंभीर हालात दे ाते हुए डॉक्टर ने उसे खानपुर पीजीआई रेफर करने की बात कही। लेकिन हालात ज्यादा खराब होने के कारण परिजन उसे असंध रोड स्थित निजी अस्पताल में ले गए, जहां वो आईसीयू में भर्ती है। किला पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए आरोपी अजय को गिर तार किया और कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन



दुकान से जाने को कहा, गर्दन में मारा चाकू, आईसीयू में भर्ती
फोटो - 43, 44
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed