फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   रिश्वत लेने का आरोपित बिजलि निगम कर्मचारी जेल भेजा

रिश्वत लेने का आरोपित बिजलि निगम कर्मचारी जेल भेजा

Sat, 05 May 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेने का आरोपित बिजलि निगम कर्मचारी जेल भेजा
रिश्वत लेने के आरोपी लाइनमैन को जेल भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। हरियाणा विजिलेंस की पानीपत व करनाल ब्यूरो ने शनिवार को उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम की पानीपत सिटी डिवीजन के तहत आने वाली सनौली रोड सब डिवीजन में नियुक्त लाइनमैन राजकुमार शर्मा को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने विजिलेंस का पक्ष जानने के बाद 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पानीपत के निकटवर्ती गांव नांगल खेडी निवासी विक्रम ने सनौली रोड सब डिवीजन को अपना बिजली का बिल ठीक करने व नया मीटर लगाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। लाइनमैन राजकुमार शर्मा ने विक्रम से मुलाकात की और उसका बिजली बिल ठीक कराने व नया बिजली मीटर उसके घर पर लगाने की एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। विक्रम ने इसकी शिकायत हरियाणा विजिलेंस से की थी। शुक्रवार को पानीपत व करनाल विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिजली निगम के कर्मचारी राजकुमार शर्मा को विक्रम के घर पर उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था। विजिलेंस निरीक्षक राकेश राणा ने बताया कि आरोपी लाइनमैन राजकुमार शर्मा को शनिवार को पानीपत में अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed