फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -सीआईए-थ्री पुलिस टीम पर बीती देर रात को किया फायर

-सीआईए-थ्री पुलिस टीम पर बीती देर रात को किया फायर

Wed, 20 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
-सीआईए-थ्री पुलिस टीम पर बीती देर रात को किया फायर
टूटी गैंग का कुख्यात व जींद पुलिस का वांटेड रणदीप मुठभेड़ में दबोचा, जेल में बंद झबल गैंग के सरगना की हत्या की बना रहा था योजना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीआईए-थ्री पानीपत पुलिस ने मुठभेड़ में टूटी गैंग का मुख्य सदस्य एवं जींद पुलिस के वांटेड रणदीप उर्फ काला बागड़ धर दबोचा है। आरोपी से पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने आरोपी से एक देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद किया है। आरोपी मई माह में चार सप्ताह की पैरोल पर जींद जेल से बाहर आया था। आरोपी जींद जेल में बंद झबल गैंग के सरगना झबल की पेशी के दौरान हत्या करने की फिराक में था। वह पानीपत में पनाह लेने के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश में घूम रहा था। आरोपी रणदीप पर जींद व कैथल के अलावा अंबाला में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट व अन्य वारदातों में 12 मुकदमें दर्ज हैं। सीआईए थ्री ने आरोपी को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
सीआईए-थ्री टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि सोमवार देर सायं गुप्त सूचना मिली की हत्या व अन्य वारदातों का अपराधी जींद जिले का वांटेड रणदीप उर्फ काला बागड़ बाइक पर सवार हो बिहोली से बापौली की तरफ जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर एसआई देवेंद्र के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मौके पर भेजी। टीम ने बिहोली से बापौली रोड पर स्थित गंदा नाला के पास नाकाबंदी कर चैकिंग शुरू कर दी। कुछ समय आद आरोपी बिहोली की और से बाइक पर सवार होकर आया। पुलिस टीम ने आरोपी को नाका पर रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने बचाव करते हुए आरोपी रणदीप उर्फ काला बागड़ को नाका पर ही काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद की। सीआईए-थ्री ने आरोपी रणदीप उर्फ काला बांगड़ के खिलाफ थाना बापौली में आईपीसी की धारा 307 व 25-54-59 आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की।
विज्ञापन

पूछताछ में पुलिस के सामने आई सच्चाई
सीआईए-थ्री की प्रारंभिक पूछताछ में ही आरोपी ने सारे आरोपों को कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पर जींद व कैथल के अलावा अंबाला जिला में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट व अन्य वारदातों में 12 मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी मई माह में चार सप्ताह की पैरोल पर जींद जेल से बाहर आया था। आरोपी रणदीप को अंबाला जिला के एक मुकदमा में उम्र कैद की सजा हो चुकी है। इसके अलावा जींद जिला के कई मुकदमें कोर्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झबल गैंग के सरगना की हत्या करने का था प्लान
पुलिस ने आरोपी रणदीप उर्फ काला बागड़ से गहनता के साथ पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि जींद जेल में बंद झबल गैंग के सरगना झबल की पेशी के दौरान हत्या करने का प्लान था। वह इसके लिए पानीपत में पनाह लेने के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश में घूम रहा था। इसी दौरान उसको पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवर को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट से आरोपी का रिमांड मांगा। जहां से कोर्ट ने आरोपी का सात दिन का रिमांड मंजूर कर दिया।

वर्जन
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रणदीप उर्फ काला बागड़ को काबू किया है। आरोपी ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। आरोपी जींद जेल में बंद झबल गैंग के सरगना झबल की हत्या के प्रयास में था। आरोपी से सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रवीण कुमार, प्रभारी, सीआईए-थ्री, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed