{"_id":"5959453f4f1c1be4618b4591","slug":"41499022655-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवनगर स्थित फैक्ट्री के बाहर से किया अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवनगर स्थित फैक्ट्री के बाहर से किया अपहरण
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शिवनगर स्थित एक फैक्ट्री के बाहर से बाइक सवार दो बदमाशों ने एक श्रमिक का अपहरण कर लिया। श्रमिक की पत्नी ने मामले की शिकायत थाना चांदनी बाग पुलिस को देते हुए पति को तलाशने की मांग की है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिवनगर निवासी लाल बानो ने थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति सनोज शिवनगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। शनिवार को उसका पति सनोज उसे साथ लेकर फैक्ट्री से हिसाब करवाने के लिए गया था। फैक्ट्री पहुंचने पर जीएम सनोज को साथ लेकर अंदर चला गया और उसे बाहर इंतजार करने की बात कही। वह फैक्ट्री के बाहर अपने पति का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक पर सवार दो युवक आए और फैक्ट्री के अंदर चले गए। कुछ देर बाद उसका पति सनोज बाहर आया। साथ ही फैक्ट्री के अंदर गए दोनों युवक मुंह पर कपड़ा बांधे बाहर आए और उसके पति को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। वह चिल्लाती रही, लेकिन उसकी सहायता करने के लिए वहां कोई नहीं आया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का अपहरण किया गया है। फैक्ट्री वाले उसी समय पुलिस को फोन कर देते तो उसके पति को छुड़ाया जा सकता था। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।
थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति का अपहरण करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फैक्ट्री के बाहर व आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालेगी। ताकि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पहचाना जा सके। पुलिस मामले में गंभीरता से कार्य कर रही है।