{"_id":"5c7c21f6bdec2254606a8047","slug":"31551639030-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतलौडा स्थित मकान में देर रात चार बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बना दिया लूट की वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मतलौडा स्थित मकान में देर रात चार बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बना दिया लूट की वारदात को अंजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाम लेकर दरवाजा खुलवाया, गन प्वाइंट पर परिवार को बाथरूम में बंद कर की लूट
मतलौडा/थर्मल। मतलौडा स्थित ताऊ देवीलाल चौक के पास टेंट हाउस संचालक के घर पर शनिवार रात 4 नकाबपोश हथियारों से लैस आरोपियों ने परिवार को बाथरूम में बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। एक आरोपी ने परिवार के सदस्यों को एक जगह बैठा कर पिस्तौल तानकर बंधक बनाए रखा, जबकि तीन अन्य आरोपियों ने घर को खंगालना शुरू किया। आरोपियों ने घर की अलमारी सहित अन्य जगहों से दो लाख की नकदी, 6 तोले सोने के जेवरात सहित दो मोबाइल की लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे परिवार के लोगों को धमकी देते हुए कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद डरे-सहमे परिवार के लोगों ने पुलिस कंट्रोल 100 नंबर पर कई बार फोन कर वारदात की सूचना देनी चाही लेकिन नंबर नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने मतलौडा थाना प्रभारी के सरकारी नंबर पर फोन कर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
रविवार सुबह डीएसपी राजेश फौगाट, मतलौडा एसएचओ राजबीर सिंह, डॉग स्कवायर्ड, एफएसएल टीम, साइबर सेल की टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित मकान मालिक के बयान पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लुट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
घर के बाहर आवाज लगा कर बाहर बुलाया, बाहर आते ही तानी पिस्तौल
पुलिस को दिए बयान में टेंट हाउस संचालक प्रेमसिंह ने बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे डिजायर कार में पांच युवक सवार होकर आए। जिसने उनके बेटे बंटी को उसके नाम से आवाज लगाकर बाहर बुलाया। आवाज सुनकर बंटी बाहर आया। जैसे ही बंटी ने दरवाजा खोला तो बाहर अंधेरे में खड़े एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी व चुप रहने को बोला। इसके तुरंत बाद वहां हथियारों से लैस 3 आरोपी आए, जिन्होंने बंटी को उसके पिता प्रेमसिंह को बाहर बुलाने की बात कही। बंटी ने पिता को आवाज लगाई, तो पिता भी बाहर आ गया। जिस पर आरोपियों ने पिस्तौल तान दी। इसके बाद सभी आरोपी दोनों पिता-पुत्र को बंधक बनाकर अंदर घर में ले गए। जहां आरोपियों ने घर में मौजूद परिजनों के मोबाइल फोन छीन लिए। प्रेम सिंह की पत्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके माथे पर पिस्तौल तान दी बिल्कुल चुप रहने के बारे में बोला। बंटी की पत्नी ने चिल्लाना शुरू किया तो एक आरोपी ने घर में मौजूद दो साल के बच्चे पर पिस्तौल तान दी और धमकी दी की अगर उसने शोर किया तो उसके बच्चे को गोली मार देगा। इसके बाद आरोपियों ने चारों पिता-पुत्र, सास- बहू को बाथरूम में बंद कर दिया। जिस दौरान चार छोटे- छोटे बच्चे कमरे में परिजनों के बगैर बिलखते रहे। बदमाशों ने अलमारी के ताले तोड़कर दो लाख की नकदी, 2 सोने के कड़े, 3 सोने की अंगूठी सहित एक सोने की चेन लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
बाथरूम के रोशनदान से बाहर निकल पुलिस को दी जानकारी
लुटेरे घर को करीब पौना घंटे तक खंगालते रहे। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे घर से फरार हो गए। बाथरूम में बंद परिजनों को जब घर में किसी तरह की हलचल होती नहीं महसूस हुई तो बाथरूम के रोशनदान से बंटी बाहर आया। जिसने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। लाखों की लूट का पता लगने पर बंटी ने पुलिस को सूचना देनी चाही लेकिन पुलिस कंट्रोल नंबर पर किसी तरह का जवाब नहीं मिला। इसके बाद बंटी ने बाथरूम का दरवाजा खोल कर परिजनों को बंधक मुक्त किया व परिवार के लोगों ने देर रात ही थाना मतलौडा पुलिस को सूचना दी।
साइबर सेल क्षेत्र में यूज हुए फोन की डिटेल खंगालने में जुटी
रविवार को डीएसपी राजेश फौगाट मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने फिंगर प्रिंटस लिए। डॉग स्क्वार्ड ने भी बदमाशों के पैरों के निशान जांचने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। अब साइबर सेल यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि रात के समय इस क्षेत्र में कौन- कौन से फोन यूज किए जा रहे थे।
छोटा भाई का दो साल से पीजीआई में हो रहा उपचार:
बंटी का छोटा भाई दो साल पहले डेंगू होने के बाद लगातार बीमार चल रहा है। दिल्ली और हरियाणा के कई अस्पतालों में इलाज करवाने के बाद भी उसकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। 4 माह से उसका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। पीड़ित प्रेम सिंह ने कहा कि एक तो बेटे की बीमारी पर बहुत ज्यादा पैसा लगने से उसके घर की आर्थिक स्थिति कमजोर व मानसिक परेशानी चल रही थी। अब लूट की वारदात ने उसके परिवार को बैकफुट पर धकेल दिया।
मतलौडा थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि लूट की वारदात की सूचना मिलते ही वह रात को मौके पर पहुंचे थे। बंटी की शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।