फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   गोल्डन पार्क स्थित केला गोदाम पर दिया वारदात को अंजाम

गोल्डन पार्क स्थित केला गोदाम पर दिया वारदात को अंजाम

Sat, 02 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
गोल्डन पार्क स्थित केला गोदाम पर दिया वारदात को अंजाम
केले का गोदाम संचालक पर राड व डंडों से किया हमला, केस दर्ज
विज्ञापन

समालखा। शहर के गोल्डन पार्क में केले के गोदाम संचालक पर दो युवकों ने राड व लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

बागवाला मोहल्ला निवासी शुभम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका गोल्डन पार्क के पास केले का गोदाम है। उसने आरोप लगाया कि 29 नवंबर को दो युवक उसके गोदाम पर आए। दोनों के नाम संदीप थे और उन्होंने उससे पैसे की मांग की। लेकिन उसके मना करने पर वे उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। आसपास के लोगें ने बीचबचाव करते हुए मामला शांत कराया। उसने वीरवार की सुबह अपने पिता रमेश के साथ गोदाम खोला तो दोनों अरोपी रॉड व लाठी लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। उसके पिता ने काफी मुश्किल से उसको बचाया। दोनों ने उसको जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed