{"_id":"594008b84f1c1b2f098b45ab","slug":"31497368760-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने दोस्तो पर नहर में धक्का देने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों ने दोस्तो पर नहर में धक्का देने का लगाया आरोप
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
गांव अलूपुर का अनिल दिल्ली पैरलल नहर में डूबा
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। गांव अलूपुर निवासी अनिल वर्मा दिल्ली पैरलल नहर में डूब गया। पुलिस कर्मियों ने गोताखोरों के साथ अनिल की खोजबीन की, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। अनिल के भाई अमन वर्मा ने उसके दोस्तों पर नहर में धक्का देने का आरोप लगाया है। असंध नहर नाका पुलिस ने पूछताछ के लिए दोस्तों को चौकी में रोक लिया है। अनिल के भाई अमन ने बताया कि सुबह अंकित, दिलशाद अज्ञैर गांव के अन्य दो युवक अनिल को मतलौडा तक चलने की कहकर ले गए थे। इसके बाद सभी उसे दिल्ली पैरलल नहर के पास ले गए। वहां कहा कि सभी नहर में छलांग लगाएंगे। लेकिन, अनिल को तैरना नहीं आता था। इस पर दोस्तों ने कहा कि हम तुझे डूबने नहीं देंगे। दावा किया कि उनके कहने के बाद भी अनिल नहीं कूदा। इस पर दोस्तों ने उसे जबरदस्ती नहर में धक्का दे दिया। इसके बाद कोई भी उसे बचाने नहर में नहीं कूदा। अकिंत, दिलशाद और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी ने उससे नहर में नहाने से मना किया था। लेकिन, वो पांचों नहीं माने। उनमें से एक डूब गया। असंध नहर नाका पुलिस चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अनिल के दोस्तों से पूछताछ के बाद ही सच्चाई का पता लगेगा।