फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   3 criminal arrest, police, pistal, panipat

लूटने के लिए पुलिस कर्मियों पर ही तान दी पिस्तौल, तीन दबोचे

Tue, 19 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो पानीपत
ब्यूरो पानीपत Updated Tue, 19 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
3 criminal arrest, police, pistal, panipat
पुलिस ने तीनों युवकों को दबोच लिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तीन हथियार बंद युवकों ने सेक्टर-25 के सज्जन चौक पर एंटी स्नेचिंग स्टाफ कर्मियों को ही लूटने की कोशिश कर दी। पुलिस ने तीनों युवकों को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ में बाइक चोरी की दस वारदातों को कबूल किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दस बाइकों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से दो दिन की रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी जगदीप दूहन ने बताया कि एंटी स्नेचिंग स्टाफ रविवार रात को सेक्टर-25 में रात के समय गश्त कर रहे थे। टीम में एएसआई विनोद कुमार, अशोक और अन्य थे। सज्जन चौक के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी गाड़ी के सामने बाइक अड़ा दी और टीम के सदस्यों पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी युवकों ने अपने नाम सुमित निवासी पुरानी मंडी, सफीदों, दीपक निवासी न्यू रमेश नगर और शेरू निवासी खटीक बस्ती बताया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर न्यू रमेश नगर से चोरी की दस बाइक बरामद कर लीं।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में की वारदात
आरोपियों ने थाना शहर क्षेत्र से दो, चांदनी बाग क्षेत्र से दो और शहर के अन्य क्षेत्रों से बाइक चोरी की छह वारदाते करना कबूल किया है।

बैंक, रेस्टोरेंटों जाने वाले होते थे शिकार
बाइक चोर अधिकतर वारदातें बैंक और रेस्टोरेंट के आसपास देते थे। चोर पहले से ही बैंक और रेस्टोरेंट के सामने खड़े रहते थे। मौका लगते ही वहां से बाइक चुरा लिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चोरी कर खुर्द बुर्द किया चेसी नंबर
बाइक चोर इतने शातिर थे कि चोरी की वारदात को अंजाम देकर बाइकों के चेसी नंबरों को मिटा दिया करते थे। ऐसा इसलिए करते थे, जिससे बाइक पकड़े जाने पर पुलिस बाइक के मालिक तक न पहुंच सके। पुलिस सभी बाइकों की लैब में जांच कर उनके चैसिस नंबर पता करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed