फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

Thu, 16 May 2019 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
पानीपत। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने व उसे बदनाम करने की धमकी देने के आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुभाष कुमार ने बताया कि एक महिला ने थाना चांदनी बाग में दी शिकायत में बताया कि था कि करीब दो माह पहले उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने कमरा किराए पर लिया था। वह खुद को डॉक्टर बताता है। पड़ोसी होने के नाते आरोपी की पत्नी से उसकी जान-पहचान हो गई तथा घर पर आना-जाना हो गया। एक दिन वह घर पर अकेली थी तो आरोपी उसके घर पर आया तथा मौका पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसके साथ आते-जाते छेड़खानी करता है तथा उसे बदनाम करने की धमकी देता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed