{"_id":"5b6f1a904f1c1bf1258b4611","slug":"21534007952-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमी प्रमोद गुप्ता के हत्यारोपी बार बार बदल रहे हैं बयान, एक सप्ताह पहले रची थी साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उद्यमी प्रमोद गुप्ता के हत्यारोपी बार बार बदल रहे हैं बयान, एक सप्ताह पहले रची थी साजिश
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं के ध्यानार्थ
उद्यमी के हत्यारोपी रिमांड पर, बार-बार बदल रहे बयान
एक सप्ताह पहले रची थी वारदात को अंजाम देने की साजिश
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सेक्टर-29 पार्ट 2 स्थित दुर्गा डाई हाउस में शुक्रवार शाम को लूट की नीयत से घुसकर उद्यमी प्रमोद गुप्ता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सीआईए-2 टीम ने शनिवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने लूट की और भी वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपी बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एक सप्ताह पहले ही इस वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग की थी। आरोपियों ने पहले अपना नाम भी गलत बताया था। एक ने अपना नाम मुकेश व दूसरे सूरज ने बताया था। अब आरोपी अपना नाम रवि पुत्र मुन्ना लाल निवासी कादराबाद, बदायूं यूपी व नीरज पुत्र रामरत्न निवासी कोडरा, बदायूं बता रहे हैं। वे पानीपत की कृष्णा कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। उधर, कारोबारी के पेट में गोली मिली।
आरोपी रवि ने बताया कि वह दो माह पहले इसी फैक्टरी में मजदूरी करता था। इसलिए उसको पता था कि फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों को वेतन का भुगतान कब किया जाता है। आरोपी रवि ने अपने साथी नीरज के साथ योजना बना शुक्रवार को वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी पिस्तौल कहां से लेकर आए थे? इस वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। दूसरी ओर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पेट में गोली मिली है। गुप्ता के शव का असंध रोड स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया गया। संस्कार में शहर के औद्योगिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।