फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   विवाह का झांसा देकर युवती के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया

विवाह का झांसा देकर युवती के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया

Fri, 04 May 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
विवाह का झांसा देकर युवती के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया
विज्ञापन

-युवती की शिकायत पर तीन महिलाओं समेत छह लोगों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
थाना समालखा पुलिस ने बुधवार की रात को एक युवती की शिकायत पर अमित सिन्हा, इसके पिता अरूण प्रसाद, माता सुशीला देवी निवासी धनबाद, झारखंड, सुमिता सिन्हा पत्नी अनिल निवासी बेगुसराय, बिहार, अनिता देवी व इसके पति संजय निवासी रांची, झारखंड के खिलाफ धोखाधड़ी करने, आपराधिक षड्यंत्र रचने समेत पांच आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने अमित सिन्हा के खिलाफ युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में अलग से केस दर्ज किया है।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अमित सिन्हा ने उसे शादी करने का झांसा दिया और 13 जुलाई 2016 से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। जबकि अमित विवाहित है। अमित के विवाहिता होने की जानकारी जब पीड़ित युवती को मिली तो उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और युवती के बयान दर्ज किए। बयान के आधार पर इस केस के मुख्य आरोपी अमित व उसके परिजनों और रिश्तेदारों पर केस दर्ज किया। थाना समालखा पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच करवाई और उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन

डीएसपी नरेश अहलावत ने बताया कि अमित सिन्हा युवती को शादी का झांसा दिया और दो सालों तक दुष्कर्म करता रहा। जबकि वह पहले से ही विवाहित था। अमित के माता व पिता परिजन और रिश्तेदार भी इस अपराध में शामिल रहे। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार हैं, जल्द ही पुलिस उनको गिरफ्तार करेगी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के बिहार व झारखंड में फरार होने की आशंका है। आरोपियों के पते-ठिकाने की युवती को जानकारी है। जरूरत पड़ी तो थाना समालखा पुलिस बिहार व झारखंड में भी दबिश देगी और वहां की पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed