{"_id":"5957f4c44f1c1b262d8b4c3f","slug":"21498936516-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास करेगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास करेगी पुलिस
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारोपी को अदालत में पेश कर लिया दो दिन का रिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/मतलौडा। गांव उरलाना निवासी रमेश की हत्या के मामले में गिरफ्तार हत्यारोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाया जाएगा।
गांव उरलाना निवासी रमेश को 23 जून को गांव का ही सुशील घर से बुलाकर ले गया था। देर रात तक रमेश घर नहीं पहुंचा। परिजनों के अनुसार देर रात सुशील ने घर आकर बताया कि रमेश गली में पड़ा है। उसे उठाकर ले जाओ। परिजन घायल रमेश को लेकर खानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। 28 जून की देर रात पीजीआई में उपचाराधीन रमेश ने दम तोड़ दिया था। रमेश की मौत से गुस्साए परिजनों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी थी कि जब तक हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। एसपी के आदेश पर उरलाना चौकी पुलिस ने हत्यारोपी गांव उरलाना निवासी सुशील को गिरफ्तार कर लिया था। चौकी प्रभारी रामेश्वर दत्त ने बताया कि गांव उरलाना निवासी रमेश के हत्यारोपी सुशील को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है।