फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नपा में कुर्सी की लड़ाई थाने पहुंची, पार्षद की पत्नी ने दी शिकायत

नपा में कुर्सी की लड़ाई थाने पहुंची, पार्षद की पत्नी ने दी शिकायत

Tue, 27 Jun 2017 06:59 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
नपा में कुर्सी की लड़ाई थाने पहुंची, पार्षद की पत्नी ने दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

समालखा। नगरपालिका में चेयरमैन की कुर्सी के लिए चेयरमैन और पार्षदों के बीच चल रही खींचतान पुलिस थाने तक पहुंच गई है। वार्ड-14 के पार्षद ने नपा चेयरमैन पर जान से मारने की धमकी देने और 15 लोगों पर बोर्ड फूंकने का आरोप लगाया है। थाना समालखा पुलिस ने शिकायत के आधार पर चेयरमैन और अन्य नामजद आरोपियों समेत 15 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चेयरमैन अशोक कुच्छल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है।
वार्ड-14 के पार्षद बिजेंद्र गौतम के घर से पार्षद के नाम का बोर्ड उठाकर आग लगाने, हाथापाई करने के आरोप में पुलिस ने दो को नामजद करते हुए पंद्रह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नपा चेयरमैन के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया है। इसकी शिकायत पार्षद पत्नी इशवंती ने पुलिस को दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने इस दौरान उनके गले से दो तोले की चेन तोड़ ली और उनकी बहू के साथ हाथापाई की। सुबह नपा चेयरमैन ने घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में नीरज, सतपाल सहित दर्जनभर और चेयरमैन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चौकी पुलिस को पार्षद बिजेंद्र गौतम की पत्नी इशवंती की शिकायत मिली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अतर सिंह, प्रभारी, चौकी समालखा।

मुझ पर जान से मारने के लगाए आरोप निराधार हैं। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। पार्षद जनता को विषय से भटकाना चाहते हैं। मैं हर जांच के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुच्छल, चेयरमैन, नपा समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed