{"_id":"5ad79a194f1c1b87098b5352","slug":"201524079129-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम का लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली निगम का लाखों का सामान चोरी
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम का लाखों का सामान चोरी
-बिजली के तार व दो ट्रांसफॉर्मर चोरी, पुलिस ने तीन केस दर्ज कर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत के गांव ददलाना, पुठर व बिहौली से चोरों ने उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम का लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। बिजली निगम के अधिकारियों की शिकायतों पर बुधवार को थाना मतलौडा ने दो व थाना समालखा पुलिस ने एक केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम की इसराना सब डिवीजन के तहत आने वाले पुठर फीडर के पास से चोरों ने बिजली निगम का 6500 मीटर बिजली का तार चोरी कर लिया। बिजली निगम को पुठर क्षेत्र में बिजली के तार लगाने थे। बिजली निगम ने खंभे लगा दिए थे, पर खेतों में गेहूं व अन्य फसलों के होने के मद्देनजर खंभों पर तार फसल की कटाई के बाद लगाने थे। इसके चलते बिजली निगम के कर्मचारियों ने 214500 रुपये कीमत के 6500 मीटर तार को मौके पर ही रख रखा था। एसडीओ इसराना सब डिवीजन की शिकायत पर थाना इसराना पुलिस ने तार चोरी करने के आरोप में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, एसडीओ इसराना ने चोरी की इस बड़ी घटना की लिखित जानकारी बिजली निगम के अधिकारियों को दे दी है। बिजली निगम की मतलौडा सब डिवीजन के तहत आने वाले गांव ददलाना निवासी किसान कर्ण सिंह पुत्र समय सिंह के खेतों से चोरों ने 70349 रुपये कीमत का ट्रांसफॉर्मर चोरी कर लिया गया। कर्ण सिंह की सूचना पर बिजली निगम के एसडीओ मतलौडा व पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। थाना मतलौडा पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिजली निगम की समालखा सब डिवीजन के तहत आने वाले गांव बिहौली निवासी महिला किसान सुनीता पत्नी संदीप के खेतों में लगा बिजली निगम का 10 केवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर चोरों ने चोरी कर लिया। सुनीता की सूचना पर एसडीओ बिजली निगम व थाना समालखा पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने एसडीओ बिहौली सब डिवीजन की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर ट्रांसफॉर्मर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।