फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दोस्त की बहन का अपहरण कर 50 लाख की मांगी फिरौती

दोस्त की बहन का अपहरण कर 50 लाख की मांगी फिरौती

Thu, 05 Apr 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
दोस्त की बहन का अपहरण कर 50 लाख की मांगी फिरौती

विज्ञापन
दोस्त की बहन का अपहरण कर 50 लाख की मांगी फिरौती, मोबाइल लोकेशन के आधार पर पानीपत पहुंची राजस्थान पुलिस
- पानीपत की लोकेशन मिलने पर राजस्थान पुलिस ने डाली दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा (पानीपत)। सिरसा के कोटली गांव का एक व्यक्ति राजस्थान के अजमेर जिला के कस्बा मसुदा में अपने दोस्त के घर पिछले एक साल से रह रहा था। उसने नशीला पदार्थ सुंघा कर अपने दोस्त की बहन का अपहरण कर लिया और अब पीड़िता से फोन करवाकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। पैसा न देने पर हत्या करने की धमकी दी है। फोन की लोकेशन पानीपत के न्यू मार्केट की मिली। अजमेर पुलिस की सूचना मिलते ही पानीपत पुलिस ने दबिश दी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार रात से ही अजमेर पुलिस एसआई निर्मल कुमार के नेतृत्व में टीम दिनभर खाक छानती रही लेकिन फोन बंद होने के कारण आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया।

मतलौडा पुलिस थाने आए अजमेर पुलिस के एसआई निर्मल कुमार व पीड़ित लड़की के भाई ने बताया कि उसकी हरियाणा के सिरसा जिले के गांव कौटलीवासी 42 वर्षीय सतबीर के साथ दो साल पहले जान पहचान हो गई थी। सतबीर के साथ मिलकर पीड़िता के भाई ने राजस्थान सरकार की स्कीम जल गृहण नदियां के तहत अजमेर जिले में काम का टेंडर लिया था। उस पर विश्वास होने के कारण उसने सतबीर को अपने घर पर ही रखा। पिछले एक साल से आरोपी उसके घर पर रह रहा था। 16 अगस्त 2017 को आरोपी ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसकी बालिग बहन का अपहरण कर ले गया। इसके चार दिन बाद आरोपी के फोन की लोकेशन जैसलमेर की आई। इस दौरान आरोपी ने लड़की से उसके भाई की बात करवाई तो पीड़ित लड़की ने अपनी जान को खतरा बताया था। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। राजस्थान पुलिस खाक छानती फिरती रही लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 7 महीने बाद मंगलवार को आरोपी ने पीड़िता के भाई को फोन कर उसकी बहन को छोड़ने की एवज में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसके बाद उसकी बहन से बात करवाई तो बहन ने भाई को बताया कि वह उसे परेशान करता है। उसकी जान को खतरा है। उसे रुपये दे दे वरना वह उसे चाकू से मारने की धमकी दे रहा है। इसके बाद फिर से फोन स्विच ऑफ हो गया। राजस्थान पुलिस ने फोन की लोकेशन जांची तो लोकेशन पानीपत के न्यू मार्किट की मिली। अजमेर पुलिस की सूचना पर पानीपत सिटी व शहर पुलिस ने छानबीन की। इसके कुछ घंटे बाद ही अजमेर पुलिस पानीपत पहुंची और आरोपी की तलाश करती रही। लेकिन फोन बंद आने के कारण कोई सुराग नहीं लग पाया। तलाश करते-करते अजमेर पुलिस बुधवार को मतलौडा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed