फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ऊन के गोदाम से माल चोरी करते दो पकड़े, छह फरार

ऊन के गोदाम से माल चोरी करते दो पकड़े, छह फरार

Fri, 23 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
ऊन के गोदाम से माल चोरी करते दो पकड़े, छह फरार
ऊन के गोदाम से माल चुराते दो धरे, चार भागे
विज्ञापन

पानीपत। हरि नगर में ऊन के गोदाम से माल चोरी करते वक्त दो चोर पकड़े गए। उनके चार साथी भाग निकले। गोदाम के मालिक ने चोरों को मॉडल टाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने दो नामजद व 4 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सुभाष चंद जैन निवासी गीता कॉलोनी ने बताया कि उसने हरिनगर में सुधर्मा इंटरप्राइजेस के नाम से ऊन का गोदाम बना रखा है। उसने बुधवार पौने 6 बजे गोदाम बंद कर दिया था। शाम 6 बजे वह दोबारा गोदाम का ताला चेक करने गया तो गोदाम के अंदर से आवाजें सुनाई दीं। अंदर जाकर देखा तो कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में ऊन लोड कर रहे थे। उसने भागकर दो लोगों को पकड़ लिया और शोर मचा दिया। बाकी चार चोर भाग गए। आवाज सुनकर इकट्ठे हुए लोगों ने दोनों चोरों को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने दोनों चोरों को हिरासत में ले लिया। बाकी चारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed