{"_id":"5a4a7aea4f1c1bc5668b851d","slug":"201514830570-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत जींद रेलवे लाइन की फाटक को अवैध रूप से खुलवाने का है आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीपत जींद रेलवे लाइन की फाटक को अवैध रूप से खुलवाने का है आरोप
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थर्मल। थर्मल कॉलोनी से आसन खुर्द जाने वाली सड़क पर पानीपत जींद रेलवे लाइन पर स्थित फाटक पर अवैध रूप से फाटक खुलवाने व गेटमैन के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया। इस बारे में गेटमैन ने शिकायत में बताया कि सरपंच पति बीर सिंह ने जान बूझकर रेलवे फाटक के बीच अपनी कार रोक दी व जबरदस्ती फाटक खोलने का प्रयास किया। उसने मना किया तो सरपंच पति ने उसके साथ मारपीट की। वहीं सरपंच पति बीर सिंह ने बताया कि गेटमैन की उसने पहले भी शिकायत की है। इसी कारण रंजिश में उसने शिकायत की। इस बारे मे आरपीएफ प्रभारी जींद आरएस सिंह ने बताया कि सरपंच पति के खिलाफ रेलवे की धारा 146 व 174 के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। जल्द ही आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा।
प्रीत-अनुज-जगमहेंद्र
विज्ञापन
प्रीत-अनुज-जगमहेंद्र