{"_id":"59526ad04f1c1bad588b4568","slug":"191498573520-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-बापौली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-बापौली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया
Updated Tue, 27 Jun 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
युवकों ने दुकान में की लूटपाट, केस दर्ज
पानीपत। जिले के गांव शहरमालपुर में गांव के ही तीन-चार युवकों ने गांव स्थित परचून की एक दुकान पर लूटपाट कर दी। दुकानदार ने उनको रोकना चाहा तो आरोपियों ने बदसलूकी करने के साथ ही पीड़ित और उसकी भाभी को जान से मारने की धमकी दे डाली। शहरमालपुर निवासी अर्जुन थाना बापौली पुलिस को शिकायत दी है। उसने शिकायत में आरोप लगया कि गांव का अंकित चार अन्य लोगों के साथ उसकी दुकान पर आए। वे उसके साथ बदतमीजी करने लगे। उसकी भाभी ने आरोपियों को टोका तो उसके साथ भी बदसलूकी की। वे दुकान से कुछ नकदी और अन्य सामान लूटकर भाग गए। थाना बापौली पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने अर्जुन की शिकायत पर अंकित समेत पांच के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।