{"_id":"5c5884bbbdec227391007058","slug":"181549305019-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन लाइन सट्टा करने वाले 4 आरोपी 40 हजार रुपये सहित काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑन लाइन सट्टा करने वाले 4 आरोपी 40 हजार रुपये सहित काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले 4 आरोपी 40 हजार रुपये सहित काबू
पानीपत। वधावा राम कॉलोनी में एनडीपीएस स्टाफ की टीम ने छापा मारकर एक मकान में चल रहे ऑन लाईन सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को 40 हजार से अधिक रुपये सहित कम्प्यूटर सिस्टम बरामद हुआ है। इसके अलावा पुलिस ने चार ग्राहकों को भी काबू किया है, जबकि कम्प्यूटर आप्रेटर भागने में कामयाब रहा। बरामद सामान व नकदी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ थाना किला में केस दर्ज करवाया है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन जारी है।
एनडीपीएस स्टाफ के इंस्पेक्टर अशोक ने बताया कि वह सब इंस्पेक्टर धर्मवीर, एएसआई महावीर, ईएचसी कप्तान, हैड कांस्टेबल कुलदीप, पुनीत, सुनील के साथ सरकारी गाड़ी में वधावा राम कॉलोनी में गश्त पर थे। जिस दौरान सूचना मिली कि एक किराए के मकान में क्षेत्रवासी गुलशन उर्फ गुल्लू द्वारा अवैध तौर पर ऑन लाईन सट्टे का कारोबार चलाया जा रहा है। लोगों से धोखाधड़ी की नीयत से कम्प्यूटर में ऐसा साफ्टवेयर तैयार करवाकर डाला गया है, जिसमें पैसे लगाने वाला हारता और और केवल गेम खिलवाने वाला ही जीतता है। लोगों से लाटरी का नंबर लगवाकर सट्टा खाईवाली की जा रही है। मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाया तथा उनसे मकान पर रेड मारने की लिखित परमिशन हासिल की। इजाजत मिलने पर उन्होंने रेडिंग पार्टी तैयार करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर किराए के कमरे में एक युवक कम्प्यूटर पर चार नौजवान लोगों से अलग-अलग नंबरों पर रुपये लगवाकर सट्टा खाईवाली करता हुआ मिला और खेलने वाले व्यक्तियों के हारे हुए रुपये सामने कम्प्यूटर के पास कपड़े पर डाल रहा है। उन्होंने सट्टा लगाने आए चारों लोगों को काबू कर लिया जबकि इसी दौरान कम्प्यूटर चलाने वाला युवक कम्प्यूटर का तार निकाल कर दीवार फांदकर भागने में कामयाब रहा। काबू किए गए लोगों में सोनू निवासी राजीव कालोनी के कब्जे से 4 हजार रुपये, रिंकू निवासी वधावा राम कालोनी से 4300 रुपये, दीपक निवासी धारीवाल चौक से 4 हजार रुपये व दीपक निवासी सेक्टर 13-17 के कब्जे से 3700 रुपये बरामद हुए। इसके अलावा कम्प्यूटर के साथ बिछे कपड़े से 20510 रुपये के करंसी नोट मिले हैं। वहीं फरार आरोपी योगेश की तलाश में पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है।