फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   चलती ट्रेन से उतरने का किया प्रयास, रेलवे ट्रैक पर गिरा व्यक्ति, मौत

चलती ट्रेन से उतरने का किया प्रयास, रेलवे ट्रैक पर गिरा व्यक्ति, मौत

Tue, 22 May 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन से उतरने का किया प्रयास, रेलवे ट्रैक पर गिरा व्यक्ति, मौत
चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में ट्रैक पर गिरा व्यक्ति, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहे व्यक्ति की प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फसने के कारण मौत हो गई। लोगों ने व्यक्ति को रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में पड़ा देख तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी देते हुए बंसी लाल ने बताया कि वो रविवार को अपने चाचा सुरेश के साथ दिल्ली कुछ समान लेने गए थे। उसने बताया कि मृतक सुरेश दर्जी थे। उनकी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है। उसकी दो बड़ी लड़कियां व एक छोटा लड़का है। तीनों बच्चें बालिग व अविवाहित हैं। सुरेश काज बटन का समान लेने रविवार सुबह गए थे। देर रात वो दोनो दिल्ली से जम्मूतवी ट्रेन से पानीपत लौट रहे थे। रात को करीबन 11 बजे ट्रेन पानीपत पहुंची। जहां प्लेटफार्म पर काफी भीड़ थी। अभी ट्रेन रूकने ही लगी थी, सुरेश ट्रेन से उतर गया। इसके बाद ट्रेन में और सवारियां उतर व चढ़ गई। एक मिनट बाद जब ट्रेन वहां से चली गई, तो उसका ध्यान रेलवे ट्रेक पर पड़ा, जहां उसने सुरेश को घायल अवस्था में पड़ा देखा। उसको घायल पड़ा देखा यात्रियों की सहायता से उसने पुलिस को सूचना दी व उसके बाद घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed