फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   शटर का ताला तोड़ दिया चोरी की वारदात को अंजाम

शटर का ताला तोड़ दिया चोरी की वारदात को अंजाम

Sat, 26 Aug 2017 12:07 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
शटर का ताला तोड़ दिया चोरी की वारदात को अंजाम
ये कैसा हाईअलर्ट, शहर थाना के पास लैब से चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। चोरों ने वीरवार की रात हाईअलर्ट का खूब माखौल उड़ाया। कहने को पुलिस हाईअलर्ट पर है और थाना शहर से महज 100 मीटर की दूरी पर चोर एक डिजिटल लैब से नकदी और कीमती कैमरे उठा ले गए। सूचना पर थाना शहर पुलिस और एफएसएल की टीम ने मुआयना किया।
हुडा सेक्टर-12 निवासी यशपाल गर्ग ने पुलिस को बताया कि उसकी जीटी रोड पर आर्य कॉलेज के पर डिजिटल लैब है। वह वीरवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कर्मचारी जयकरण का फोन आया, उसने लैब के ताले टूटे होने की सूचना दी। वह वहां पहुंचे तो दुकान के दोनों शटरों के ताले टूटे हुए हैं। दुकान में हुई चोरी की सूचना तुरंत पुलिस को दी। चोरी की सूचना पर थाना शहर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान मालिक यशपाल गर्ग ने बताया कि चोर दुकान से दस हजार रुपये, एक डिजिटल व स्टिल कैमरा, दो एलसीडी, दो सीपीयू चोरी कर ले गए। गर्ग ने बताया कि चोरों ने उसे करीब 10 लाख रुपये का नुुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दोनों शटरों के तोड़े ताले, सीसीटीवी मिले खराब
लैब संचालक ने बताया कि वीरवार की रात चोरों ने पहले एक शटर के ताले तोड़े। ताले तोड़ने के बाद भी जब शटर नहीं खुला तो चोरों ने दूसरे शटर के भी ताले तोड़ डाले और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन काफी समय से खराब पड़े हैं। जिस कारण चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हो पाई। लैब संचालक ने बताया कि दुकान में शॉर्ट सर्किट के भय से सभी लोग मेन पॉवर सप्लाई बंद कर चले जाते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य कॉलेज के पास रामा डिजिटल लैब में चोरी की सूचना मिली थी। घटनास्थल का जायजा लिया है। एफएसएल की टीम ने भी नमूने एकत्रित किए हैं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले हैं। वहीं आस-पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी चोरी की वारदात कैद नहीं हुई। लैब संचालक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed