फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आरोपी के खिलाफ पुलिस को दिए पुख्ता प्रमाण, फिर भी नहीं कर रही पुलिस कार्रवाई, एसपी को सौंपा ज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पुलिस को दिए पुख्ता प्रमाण, फिर भी नहीं कर रही पुलिस कार्रवाई, एसपी को सौंपा ज्ञापन

Wed, 23 May 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ पुलिस को दिए पुख्ता प्रमाण, फिर भी नहीं कर रही पुलिस कार्रवाई, एसपी को सौंपा ज्ञापन
आरोपी के खिलाफ पुलिस को दिए पुख्ता प्रमाण, फिर भी नहीं कर रही पुलिस कार्रवाई, एसपी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

- इसराना स्थित एनसी कॉलेज के पास बाइक सवार को कार चालक ने मारी थी टक्कर
फोटो संख्या - 18
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। इसराना स्थित एनसी कॉलेज के पास हुए सड़क हादसे में बीए के छात्र की मौत के जिम्मेदार चालक के खिलाफ परिजनों ने पुलिस को पुख्ता प्रमाण दे दिए, लेकिन पुलिस फिर भी मामले की कार्रवाई नहीं कर रही। परिजनों ने एसपी को ज्ञापन सौंप कर आरोपी को पकड़ने की मांग की। मृतक के दोस्त जयदेव पुत्र अनिल दत्त ने बताया कि वो दोनों 10 मई को सरकारी कॉलेज से पेपर देकर बाइक पर घर लौट रहे थे। बाइक अंकित पुत्र राजेश चला रहा था। नई अनाज मंडी के पास पीछे से तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दोनों जमीन पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायलों को राहगीरों ने निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसके दोस्त अंकित को रेफर कर दिया। अंकित को सिर, छाती, हाथ व पैर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गाड़ी के नंबर के आधार पर फरार चालक आरोपी की सभी जानकारी पुलिस को सौंप दी। इसके बाद भी पुलिस मामले की छानबीन नहीं कर रही। सोमवार को परिजन एसपी संगीता कालिया से मिले व ज्ञापन सौंप कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed