फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   किशोरी को पड़ोसी भगा ले गया, पुलिस ने केस दर्ज कर आगे नहीं की कोई कार्रवाई, परिजनों ने किया किला थाने का घेराव

किशोरी को पड़ोसी भगा ले गया, पुलिस ने केस दर्ज कर आगे नहीं की कोई कार्रवाई, परिजनों ने किया किला थाने का घेराव

Tue, 02 Oct 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
किशोरी को पड़ोसी भगा ले गया, पुलिस ने केस दर्ज कर आगे नहीं की कोई कार्रवाई, परिजनों ने किया किला थाने का घेराव
किशोरी को पड़ोसी भगा ले गया, परिजनों ने किया किला थाने का घेराव
विज्ञापन

केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, परिजनों ने किया बवाल
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। किला थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग को पड़ोसी बहला-फुसला कर भगा ले गया। किला थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। इससे रोषित परिजनों ने मंगलवार को किला थाना का घेराव किया। थाना परिसर में डेढ़ घंटे तक परिजन बवाल काटते रहे। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की निशानदेही पर आरोपी युवक की धड़-पकड़ करने का आश्वासन दिया। इस पर परिजन थाने से चले गए। बुुधवार को परिजनों की निशानदेही पर पुलिस गुरुग्राम छापेमारी करेगी।

किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी पांच बेटियां व एक बेटा हैं। पिता ने बताया कि 20 सितंबर शाम सवा पांच बजे उसकी सबसे छोटी बेटी अपनी सहेली के घर पर जाने की बात कहकर घर से गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। आस-पड़ोस में पूछने पर पता लगा कि किशोरी को पड़ोस का एक युवक बहला-फुसला कर भगा कर ले गया है। इसके बाद परिजन मामले की शिकायत लेकर किला थाना पुलिस के पास गई। जहां पुलिस ने मामले में महज मुकदमा दर्ज किया। लेकिन मामले में पूछताछ के लिए आरोपी युवक के परिजनों को कभी नहीं बुलाया ना ही मामले में किसी तरह की छानबीन की। इसी से आहत होकर मंगलवार को थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की निशानदेही पर गुरुग्राम में आरोपी युवक की छापेमारी के लिए आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed