{"_id":"5ac6669e4f1c1bcc618b5a0b","slug":"161522951838-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापौली गांव में दो पक्षों के बीच फायरिंग, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बापौली गांव में दो पक्षों के बीच फायरिंग, दो गंभीर रूप से घायल
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगदी लेन-देन के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, दो गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। गांव बापौली में नगदी के लेन देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। वहीं विवाद में फायरिंग हुई। फायरिंग व मारपीट में सोनू पुत्र अतर सिंह व सोनू पुत्र निरंजन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वीरवार को पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की जांच में पता चला कि अनिल निवासी गांव जलमाना जिला पानीपत व सोनू निवासी गांव बापौली के बीच रुपयों के लेन देन को लेकर विवाद था। बुधवार की देर रात दोनों पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग हुई। पुलिस की जांच में पता चला की दोनों पक्ष ब्याज पर रुपये देने का काम करते हैं। रुपये फाइनेंस पर देने को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।
थाना बापौली के एसएचओ सुभाष ने बताया कि बुधवार की रात को गांव बापौली में दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग के मामले की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज किया है। मारपीट व फायरिंग में दो लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि फायरिंग करने वाला पक्ष फरार है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल में गई थी। जल्द ही उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, इस घटना से गांव बापौली में दहशत का माहौल बना हुआ है।