फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -डीसी के आदेश पर बीडीपीओ ने दर्ज कराय मुकदमा दर्ज

-डीसी के आदेश पर बीडीपीओ ने दर्ज कराय मुकदमा दर्ज

Thu, 28 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
-डीसी के आदेश पर बीडीपीओ ने दर्ज कराय मुकदमा दर्ज
पूर्व महिला सरपंच पर 1.15 करोड़ के गबन पर केस दर्ज
विज्ञापन

पानीपत। जिले के गांव भल्लौर ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच पर 1.15 करोड़ रुपये के गबन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीसी के आदेश पर बीडीपीओ ने थाना पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

विदित है कि सरोज देवी के सरपंच कार्यकाल में गांव भल्लौर में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की राशि विकास कार्यों के लिए दी थी। सरपंच सरोज देवी ने काम शुरू तो करवा दिया, लेकिन वे पूरे नहीं किए। वहीं ग्रांट लगाने में भी गड़बड़ी सामने आई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीसी को दी। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी व ब्लाक विकास एवं पंचायत अधिकारी ने डीसी के आदेश पर इसकी जांच की तो गड़बड़ी सामने आती चली गई। डीडीपीओ व बीडीपीओ की जांच में सरोज देवी के कार्यकाल में करीब 1.15 रुपये का गबन मिला। बीडीपीओ की जांच में इस धनराशि का कोई हिसाब किताब नहीं मिला। बीडीपीओ ने गबन की गई राशि को ग्राम पंचायत के खाते में जमा कराने के लिए तत्कालीन महिला सरपंच को तीन बार नोटिस दिए, लेकिन उन्होंने किसी तरह का सकारात्मक कदम नहीं उठाया। डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने तत्कालीन सरपंच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

कोट
पुलिस ने बीडीपीओ की शिकायत के आधार पर भल्लौर गांव की पूर्व सरपंच सरोज देवी पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुमित कुमार, थाना सनौली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed