{"_id":"5957f4aa4f1c1b262d8b4c34","slug":"161498936490-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाया मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने लगाया मारपीट करने का आरोप
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने लगाया मारपीट करने का आरोप
समालखा। गांव आट्टा निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर उसके और सास के साथ मारपीट करने और गहने छीनने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही महिला ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला ने आरोप लगाया कि वीरवार को वह अपनी सास के साथ गांव आट्टा में खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान रतना, धर्मा, टींकू, निर्मला निवासी डिकाडला और गीता निवासी दिल्ली पांच-छह अन्य महिलाओं के साथ वहां पहुंची। उन्होंने गाली गलौच करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान निर्मला और गीता ने उससे चेन, चूड़ियां और बाली छीन ली। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।