फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   16 year old girl and 19 year old boy committed suicide by jumping in front of Vande Bharat Express in Panipat

लव स्टोरी का द एंड: 16 साल की किशोरी और 19 साल के युवक ने दी जान, पानीपत में वंदे भारत के आगे कूदे दोनों

Wed, 11 Jun 2025 12:50 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Jun 2025 12:50 PM IST
सार

पानीपत में 16 साल की किशोरी और 19 साल के युवक ने वंदे भारत के आगे छलांग लगा दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों करनाल के रहने वाले थे। 

विज्ञापन
16 year old girl and 19 year old boy committed suicide by jumping in front of Vande Bharat Express in Panipat
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 साल की किशोरी और 19 साल के युवक ने वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों की मौत के साथ उनकी लव स्टोरी का भी अंत हो गया। 

विज्ञापन


प्रेमी युगल ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म-3 पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर जीवन लीला खत्म कर ली। दोनों करनाल जिले के रायपुर के रहने वाले थे। जीआरपी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। दोनों सोमवार सुबह सात बजे घर से निकले थे। किशोरी के परिजनों ने मृतक युवक के खिलाफ मुनक थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद से ही मुनक थाना पुलिस भी मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह लगभग 7 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक युवक और किशोरी ने दिल्ली से अंबाला की तरफ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इस दौरान प्लेटफॉर्म में मौजूद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक का नाम गौरव था। दोनों करनाल जिले के मुनक थाना क्षेत्र के गांव घरौंडा के रहने वाले थे। जीआरपी थाना पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
पुलिस के मुताबिक, दोनों सोमवार को घर से निकले थे। किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ एफआईआर फर्ज कराई थी। जिसके बाद से मुनक थाने की पुलिस भी उनकी तलाश कर रही थी। कार्यवाहक थाना जीआरपी प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि किशोरी और युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed