{"_id":"5d014aadbdec22070518ee49","slug":"156036573115-panipat-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में स्नान करते डूबे दो युवक, एक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुना में स्नान करते डूबे दो युवक, एक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनौली। ज्येष्ठ दशहरा पर्व के अवसर पर बुधवार को यमुना नदी के अंदर दो युवक स्नान करते हुए गहरे पानी में डूब गए। गोताखोर करीब दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक का शव तलाश किया। लेकिन दूसरे युवक का आठ घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे यमुना नदी के अंदर दो युवक अलग-अलग जगहों पर स्नान कर रहे थे। अचानक बहते पानी में वे डूबने लगे, तभी आसपास के लोगों ने डूबते युवक को बचाने के लिए शोर मचाया। शोर शराबा सुन नदी किनारे बैठे प्राइवेट तैराकों ने यमुना के अंदर छलांग लगा दी और डूबे दोनों युवकों की तलाश शुरू की। दो घंटे की मशक्कत के बाद एक युवक को गोताखोरों ने निकाल लिया। दूसरे युवक का अब तक शव नहीं मिला है। यमुना में डूबने वाले एक युवक की पहचान 16 साल के सचिन पुत्र सोनू निवासी संजय कॉलोनी के रूप में हुई है। सचिन कक्षा 9 का छात्र था। वह अपनी मौसी के लड़के जतिन के साथ यमुना नदी पर नहाने के लिए गया था। गहरे पानी में पैर फिसलने से वह डूब गया। दूसरे युवक की पहचान 22 वर्षीय गुरमेर पुत्र धन्नीराम निवासी कुटानी रोड़, दलबीर नगर के रूप में हुई। गुरमेर यमुना के अंदर स्नान करते हुए अचानक गहरे पानी में चला गया और रेत कटाव में पैर फिसलने से यमुना के गहरे पानी में डूब गया।
इसकी सूचना तुरंत सनौली थाना व यमुना बार्डर पुल यूपी कैराना पुलिस को दी गई। दोनों थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डूबे युवकों की तलाश के लिए यूपी पुलिस टीम इंचार्ज हरीओम त्यागी एएसआई ने तीन-चार अन्य प्राईवेट गोताखोर को मौके पर बुला कर तलाश शुरू कराई। गोताखोर सद्दाम, संदीप, सोनू राजू, राजकुमार, धर्मेंद्र ने दो घंटे बाद डूबे एक युवक का शव बरामद किया। मगर दूसरे डूबे युवक सचिन का अभी तक कोई सुराग नही लग पाया। सचिन के परिजन उसकी तलाश में देर शाम तक यमुना किनारे बैठे रहे।
विज्ञापन
डेढ़ महीने में दस युवकों की डूबने से हो चुकी है मौत : यमुना में स्नान करते हुए दो महीने में दस युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है। यमुना के अंदर गहरे पानी में डूबने पर बचाव के लिए पुलिस, प्रशासन के पास भी कोई पुख्ता प्रबंध नहीं है। दो दिनों में दो युवकों की डूबने से मौत हो चुकी। यमुना में मंगलवार को भी गांव सनौली खुर्द निवासी 18 वार्षीय युवक सोनू की डूब जाने से मौत हो गई थी। बुधवार को दूसरे दिन भी पानीपत निवासी गुरमेक की मौत हो चुकी है। यमुना में डूबने के बाद कई-कई घंटो तक गोताखोर भी नही आने से डूबे युवकों के शव तीन-तीन दिन बाद मिलते हैं। पिछले सप्ताह भी यमुना नदी के अंदर दो युवकों की डूब जाने से मौत हो गई थी। दोनों युवकों के शव तीन दिन बाद यमुना के अंदर कई किलोमीटर दूरी पर उतराते मिले थे। गांव धनसौली निवासी 17 वर्षीय अमन की 13 मई को डूबने से मौत हुई थी। 18 मई को पूर्णिमा स्नान के दौरान स्नान करती महिलाएं डूबने बचाने के लिए एक युवक 22 वर्षीय आशू की भी मौत हो चुकी है। वहीं गांव सनौली खुर्द के भी दो युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है ।
अवैध रेत खनन के चलते डूब रहे हैं युवक : रत्तन सिंह
उधर, यमुना सुधार समिति पानीपत हरियाणा के अध्यक्ष रत्तन सिंह रावल का कहना है कि यमुना नदी के अंदर अवैध रेत खनन के चलते रेत माफिया अपने फायदे के लिए बहती यमुना के अंदर से जेसीबी व पोकलेन मशीनों द्वारा 25 फुट से अधिक गहराई तक रेत निकाल लेते हैं। जिससे यमुना के अंदर पानी आने पर गड्ढे हो जाते हैं। इन गड्ढों में युवक अचानक स्नान करते हुए डूब जाते हैं। यमुना के अंदर अवैध रेत खनन को पुलिस व जिला प्रशासन रेत माफियाओं को शह देकर अवैध खनन कराते हैं।