{"_id":"5cfaa4eebdec22070c091ec2","slug":"155993008715-panipat-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकवरी एजेंट बन घर से बाइक लेकर भागे दो युवक, धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिकवरी एजेंट बन घर से बाइक लेकर भागे दो युवक, धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। को-ऑपरेटिव सोसाइटी के रिजनल मैनेजर के घर से दो शातिर चोर खुद को एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बता कर महिला को बातों में उलझा कर घर से बाइक ले कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बड़ौली गांव के राजेश ने बताया कि वह 4 जून को अपने किसी काम से बाहर गया था। पीछे से दो अज्ञात युवक बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बनकर उसके घर पहुंचे। दोनों ने पत्नी अंजू को उससे फोन पर बातचीत कराने के लिए कहा। फोन पर खुद को रिकवरी टीम का सदस्य बता कर धौंस जमाई। किस्त जमा कराने की धमकी दी। फोन पर बातचीत खत्म होते ही उन्होंने महिला से भी अभद्र व्यवहार कर गाली-गलौज की। घर में खड़ी प्लेटिना बाइक का चेसिस नंबर देखने के बहाने आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
तीन साल पहले ली थी बाइक:
राजेश ने बताया कि उसने तीन साल पहले किस्तों में प्लेटिना बाइक खरीदी थी। आरसी बनवाने के लिए किसी एजेंट को फाइल दी। लेकिन फाइल गुम होने के कारण आज तक बाइक की आरसी नहीं बन पाई। वह लोन करने वाली बजाज फाइनेंस कंपनी को भी धीरे-धीरे लोन का भुगतान कर रहा था। शायद इस बात की कहीं से भनक लगने पर आरोपी धोखाधड़ी कर बाइक ले गए।