{"_id":"5cf56958bdec2207587621ab","slug":"155958715610-panipat-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवती अमावस्या पर पांच युवकों को बचाने के नदी में कूदे मीटर रीडर की डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोमवती अमावस्या पर पांच युवकों को बचाने के नदी में कूदे मीटर रीडर की डूबने से मौत
विज्ञापन
सनौली। सोमवती अमावस्या पर यमुना नदी में स्नान कर रहे पांच युवकों को डूबने पर बचाने कूदे बिजली विभाग के कर्मचारी की डूबकर मौत हो गई। यमुना नदी पुल पर सोमवार को पांच युवक स्नान कर रहे थे, तभी डूबने पर वह शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर नदी किनारे स्नान कर रहे बिजली विभाग में तैनात मीटर रीडर 52 वर्षीय गांव बापौली निवासी ईश्वर पुत्र भरतू सिंह ने छलांग लगा दी। इस दौरान गोताखोर भी नदी में कूदे थे, उन्होंने पांचों युवकों की जान बचा ली। लेकिन उन्हें बचाने के लिए कूदे ईश्वर की डूबने से मौत हो गई। चार घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर उसका शव खोज सके।
छलांग लगाने के बाद भी काफी देर तक ऊपर नहीं आने पर गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की। इसकी सूचना सनौली थाना और यूपी कैराना पुलिस को दी गई। दोनों थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो यमुना में डूबने वाली जगह यूपी कैराना क्षेत्र की बताने पर डूबे मीटर रीडर की तलाश यूपी पुलिस टीम इंचार्ज हरीओम त्यागी और एएसआई ने और प्राइवेट गोताखोरों को बुलाकर शुरू की। गोताखोर सद्दाम, संदीप, सोनू राजू, राजकुमार, धमेंद्र ने चार घंटे बाद मीटर रीडर के शव को बरामद किया। उसके शव को सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
डेढ़ महीने में आठ युवकों की यमुना में डूबने से हुई मौत : यमुना नदी में स्नान करते हुए करीब डेढ़ महीने में आठ युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है। इसके बाद भी बचाव के लिए पुलिस, प्रशासन के पास भी कोई पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। चार दिन पूर्व भी यमुना नदी के अंदर दो युवकों की डूबने से मौत हुई थी। दोनों युवकों के शव तीन दिन बाद यमुना के अंदर कई किलोमीटर दूरी पर तैरते मिले थे। गांव धनसौली निवासी 17 वर्षीय युवक अमन की 13 मई को डूबने से मौत हो गई थी। 18 मई को पूर्णिमा स्नान के दौरान स्नान दौरान एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी।