फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   फौजी कैंटीन बनाने के नाम पर किया फर्जी एग्रीमेंट, रिटायर्ड लेफ्टीनेंट कर्नल सहित 3 पर केस

फौजी कैंटीन बनाने के नाम पर किया फर्जी एग्रीमेंट, रिटायर्ड लेफ्टीनेंट कर्नल सहित 3 पर केस

Tue, 28 May 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
फौजी कैंटीन बनाने के नाम पर किया फर्जी एग्रीमेंट, रिटायर्ड लेफ्टीनेंट कर्नल सहित 3 पर केस
पानीपत। सीमा थियेटर में फौजी कैंटीन बनाने के नाम पर फर्जी एग्रीमेंट कराने और नक्शा के अनुसार बिल्डिंग में कैंटीन बनवाने पर बिल्डिंग मालिक की शिकायत पर रिटायर्ड लिफ्टीनेंट सहित पर तीन पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुमित कुमार ने बताया कि वह व लक्ष्य पुनानी पंचकूला निवासी है। बताया कि इनका पानीपत में सीमा थियेटर कर्मिशियल कांप्लेक्स है। कुछ माह पहले उनके पास राकेश राठी, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल नरेंद्र कुमार और डीलर सुरेश कुमार आए। जिन्होंने कहा कि अंबाला में जीएलसीओ नामक कैंटीन चलाते हैं। इसी तरह की एक कैंटीन गोल्डन लाइन मिल्ट्री कैंटीन चलाने के लिए उन्हें सीमा थियेटर में किराये पर जगह चाहिए। इसके लिए 50 हजार रुपये प्रति माह किराये की सहमति जताई। आरोपियों के कहे अनुसार काम कंस्ट्रक्शन का काम शुरू करवा दिया गया। जिसमें करीब 12 लाख 25 हजार रुपये पीड़ित मालिक ने लगा दिए। इसके बाद मालिक ने एग्रीमेंट के लिए दबाव बनाया। जिस पर आरोपी गोल्डन लाइन मिल्ट्री का एग्रीमेंट बनाकर ले आएं और खुद के साइन कर दिए। दूसरे पक्ष के चेयरमैन के साइन करवाने के बारे में कहा, तो उन्होंने वेटर्न इंस्टीट्यूट के नाम करने को कहा। ये इंस्टीटयूट एक प्राइवेट संस्था है। उपरोक्त में आरोपी नरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार व राकेश राठी ने जालसाजी रच कर धोखाधड़ी से गलत एग्रीमेंट बनवा लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed