फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   गलत कागजातों पर सरकारी योजना का लाभ लेनी की आरोपी महिला पर केस दर्ज

गलत कागजातों पर सरकारी योजना का लाभ लेनी की आरोपी महिला पर केस दर्ज

Wed, 09 Jan 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
गलत कागजातों पर सरकारी योजना का लाभ लेनी की आरोपी महिला पर केस दर्ज
गलत कागजातों पर सरकारी योजना का लाभ लेनी की आरोपी महिला पर केस दर्ज
विज्ञापन

इसराना । सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए हड़ताड़ी निवासी महिला शीला द्वारा गलत कागजात पेश योजना से मिला एक लाख पांच हजार रूपए डकारना करना महंगा पड़ गया। पड़ोसी द्वारा शिकायत होने पर जांच में आरोप सही पाए जाने पर जाने पर बीडीपीओ ने महिला शीला के खिलाफ पुलिस में धोखा धड़ी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में इसराना के बीडीपीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने के लिए हड़ताड़ी गांव की शीला पत्नी श्यामलाल ने सही तथ्यों को छिपा कर गलत तरीके से एसईसीसी सर्वे 2011 में लाभ लिया था। आरोपी महिला ने किसी दूसरे के मकान में रहकर अपना बता कर मकान बनाने के लिए पहली किस्त 45 हजार रूपए व दूसरी किस्त साठ हजार रूपए एडीसी कार्यालय से प्राप्त कर ली। योजना का लाभ लेने के लिए जिस मकान को दिखाया गया था उस मकान के मालिक कृष्ण वासी हड़ताड़ी द्वारा एडीसी कार्यालय को भेजी शिकायत के आधार पर जब एडीसी कार्यालय व बीडीपीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर जांच व पड़ताल की तो मामला उजागर हुआ व आरोप सही पाए गए। बीडीपीओ जितेंद्र शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने शीला पत्नी श्याम लाल वासी हड़ताड़ी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 व 420 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed