फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -चोरों ने वीरवार रात को सेक्टर-छह जीटी रोड स्थित दो शोरुमों में की चोरी

-चोरों ने वीरवार रात को सेक्टर-छह जीटी रोड स्थित दो शोरुमों में की चोरी

Sat, 14 Oct 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
-चोरों ने वीरवार रात को सेक्टर-छह जीटी रोड स्थित दो शोरुमों में की चोरी
पुलिस चौकी से पांच सौ मीटर दूर दो वाहन एजेंसियों में चोरी, सोती रही पुलिस
विज्ञापन

-चोरों ने सेंधमारी कर दिया वारदात को अंजाम
- रायल इंफील्ड, टीवीएस व ट्रैक्टर की एजेंसी में दिया चोरी की वारदात को अंजाम
- सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस
फोटो-16 से 19
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। त्योहारी सीजन में पुलिस सुरक्षा का दंभ भर रही है, लेकिन वीरवार रात को सेक्टर-छह चौकी से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर बुलेट मोटरसाइकिल और सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी में सेंधमारी कर ली गई। चोर दोनों एजेंसियों से लाखों की नकदी, चांदी के सिक्के व स्पेयर पार्ट्स समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस शुक्रवार सुबह सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद तक भी नहीं पहुंच पाई। एजेंसी संचालकों ने पुलिस की ढीलाई पर चिंता जताई। एजेंसी संचालकों के बार-बार कहने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया।
वीरवार रात को जीटी रोड स्थित योगेश ट्रैक्टर्स व बुलेट मोटरसाइकिल की रायल इंफील्ड की एजेंसी में चोरी हो गई। चोर दोनों एजेंसियों में पीछे की दीवार को तोड़कर दाखिल हुए। योगेश ट्रैक्टर्स के संचालक योगेश छाबड़ा ने बताया कि एजेंसी कर्मियों ने शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एजेंसी खोली तो अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। वह सूचना मिलते ही एजेंसी में पहुंचा। चोर पीछे की दीवार को तोड़कर अंदर दाखिल हुए। चोर एजेंसी से 40 हजार रुपये नकद, एक डीवीआर व 10 तोले चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। वह सेक्टर-छह चौकी पुलिस में करीब साढ़े नौ बजे खुद गया, लेकिन पुलिस साढ़े 11 बजे तक मौका देखने तक नहीं आ सकी। रायल इंफील्ड के मैनेजर कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी जीटी रोड सेक्टर-छह में एजेंसी है। वे वीरवार को एजेंसी ठीक से बंद कर गए थे। उनको शुक्रवार सुबह एजेंसी की पीछे वाली दीवार टूटी हुई मिली। उसने बताया कि चोर एजेंसी से 46,730 रुपये नकद व सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

चोरों को पकड़ने का दावा करने वाली पुलिस पड़ी ढीली
पुलिस अधिकारी किसी भी वारदात के होने पर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा करती है, लेकिन जीटी रोड स्थित दोनों एजेंसियों में चोरी की सूचना के डेढ़ घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंच सकी। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उनके मौका देखे बिना किसी तरह का हस्तक्षेप नकरने देने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में हर रोज दो से तीन चोरी
पुलिस के दावों के बीच शहर समेत जिले में हर रोज दो से तीन चोरी की वारदात हो रही हैं। ऐसे लोगों को अपने माल की चिंता सता रही है। लोगों के अनुसार शहर में रात के वक्त गश्त नहीं है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के सिवाय कुछ नहीं कर पा रही है।
वर्जन
जीटी रोड स्थित दो एजेंसियों में चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौका मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को जल्द ही काबू कर लेगी।
बलबीर सिंह, प्रभारी, सेक्टर-छह चौकी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed