फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कार हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार घायल

कार हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार घायल

Tue, 25 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
कार हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार घायल
कार हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार घायल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/थर्मल। गांव सौदापुर में गली में खड़ी कार हटाने को लेकर एक फैक्ट्री मालिक व डेयरी मालिक के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद में डेयरी मालिक व उसके लड़कों ने दो सिखों की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि उनकी पगड़ियां निकालकर फेंक दी और सोने की चेन व करीब 12 हजार रुपये की पेमेंट भी छीन ली। सिखों ने मामले की शिकायत असंध नहर नाका चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने सिखों की शिकायत पर डेयरी मालिक समेत चार के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने व लूटपाट करने की धाराओं समेत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
गांव सौदापुर निवासी मनमोहन व सहजप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सौदापुर में उनकी फैक्ट्री है। उसी गली में जग्गा की डेयरी है। उनकी फैक्ट्री के सामने जग्गा की कार खड़ी थी। तभी फैक्ट्री में माल लेकर उनकी गाड़ी आई। गाड़ी चालक ने गली में खड़ी कार को हटाने के लिए डेयरी वालों से कहा तो उन्होंने चालक के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। चालक फैक्ट्री में पहुंचा और इसकी सूचना सहजप्रीत सिंह को दी। सहजप्रीत सिंह अशोक जग्गा के पास पहुंचा और चालक से मारपीट करने का कारण पूछा तो वह गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर उसके लड़के भी अंदर से आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मनमोहन सिंह भी वहां आ पहुंचा और बीच बचाव किया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों की पगड़ियां उतारकर फेंक दी और उसके पास से सोने की चेन व पेमेंट के 12 हजार रुपये छीन लिए। जिसकी शिकायत असंध नहर नाका चौकी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

वहीं दूसरी और अशोक जग्गा का कहना है कि उसने गाड़ी को एक मिनट बाद हटाने की बात कही थी। तो दूसरे पक्ष के मनमोहन सिंह ने गाली-गलौच शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने सरदार सहजप्रीत सिंह की शिकायत पर अशोक जग्गा समेत चार के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने व लूटपाट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि कार खड़ी करने पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद मेें सहजप्रीत सिंह की शिकायत पर अशोक जग्गा समेत चार के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने व लूटपाट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed