{"_id":"5955541d4f1c1b8a7f8b4579","slug":"151498764317-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर रही मामले की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कर रही मामले की जांच
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना में 11 के खिलाफ केस दर्ज
पानीपत। प्रकाश नगर, तहसील कैंप निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत 11 के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तहसील कैंप चौकी पुलिस को दी शिकायत में प्रकाश नगर, तहसील कैंप निवासी महिला ने बताया कि वह मूलरूप से पठानकोट की रहने वाली है। उसकी शादी फरवरी 2012 में प्रकाश नगर तहसील कैंप निावसी अरुण मित्तल के साथ हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ यूएस चली गई। शादी के बाद से ही पति अरुण, जेठ तरुण, ससुर बाबूराम, सास नीलम ने दहेज के लिए परेशान शुरू कर दिया था। मायके वालों ने यूएस जाने से पहले उनके ससुर को 16 हजार डॉलर दिए। यूएस जाने के बाद वहां काम किया और करीब 30 लाख रुपये कमाए। पति ने सारा पैसा अपने घरवालों के अकाउंट में ट्रांसफर करवा दिया। अक्तूबर 2014 में उसे भारत भेजा गया। यहां आते ही ससुराल वालों ने मारपीट की। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसका सारा पैसा ले लिया। अब उसे तलाक की धमकियां दे रहे हैं। तहसील कैंप चौकी पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।