{"_id":"594008bf4f1c1b26098b459e","slug":"151497368767-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में पेश कर भेजा न्यायिक हिरासत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अदालत में पेश कर भेजा न्यायिक हिरासत
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक समेत आरोपी काबू
पानीपत। बस अड्डा चौकी पुलिस ने सिविल अस्पताल के सामने से चोरी की बाइक समेत एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बस अड्डा चौकी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक समेत टोल प्लाजा से बस स्टैंड की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सिविल अस्पताल के सामने से बाइक सवार को चोरी की बाइक समेत काबू किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान वाल्मीकि मोहल्ला, गीता कॉलोनी निवासी राकेश के रूप में दी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने देवीमूर्ति कॉलोनी से 5/6 जून की रात को बाइक चोरी की थी। बस अड्डा चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक समेत आ रहा है। सिविल अस्पताल के सामने से आरोपी को चोरी की बाइक समेत काबू कर लिया। आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात कबूल की है।