फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -दो गांवों की ग्राम सभा की बैठक में एक में भी महिला सरपंच नहीं मिली

-दो गांवों की ग्राम सभा की बैठक में एक में भी महिला सरपंच नहीं मिली

Tue, 06 Jun 2017 07:07 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
-दो गांवों की ग्राम सभा की बैठक में एक में भी महिला सरपंच नहीं मिली
सरपंच घर पर कर रही चूल्हा चौका, पति कर रहे चौधर
विज्ञापन

फोटो-4
इसराना। महिला सशक्तिकरण के दावे चाहे लाख किए जा रहे हों, लेकिन आज भी कई स्थानों पर महिलाओं को मिले पद के नाम पर उनके पति ही चौधर करते नजर आ रहे हैं।
आलम यह है कि गांव में महिला सरपंच होने पर भी महिला घर की चार-दीवारी तक ही सीमित देखी जा रही है। महिला को बहुत कम लोग सरपंच मानते हैं ज्यादातर उसके पति को ही सरपंच साहब कह कर पुकारते है। अमर उजाला ने ग्राम सभाओं की बैठक के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों व महिला सशक्तिकरण के दावों का रियल्टी चेक किया तो नजारा कुछ यहीं मिला। महिलाओं को आगे न कर उनके नाम पर चौधराहट के इस खेल से महिला सशक्तिकरण के दावे कोसों दूर नजर आ रहे है। जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी भी ग्राम सभाओं के आयोजन को लेकर गंभीर नजर नही आए। इसराना खंड़ के दस गांवों में सोमवार को ग्रामसभाओं का आयोजन चला जिनमें से छह गांवों में महिला सरपंच है।
वाक्या नंबर वन
इसराना के नजदीकी गांव में ग्राम सभा के लिए सुबह दस बजे तय किया गया है। सवा दस बजे रियल्टी चेक की गई तो मौके पर ग्राम सचिव ग्राम सभा की कार्रवाई दर्ज कर रही थी, कुछ लोगों जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल है, अपनी बात दर्ज करा रही थी। इस पूरी कार्रवाई के दौरान गांव की महिला सरपंच नदारद थी। जैसे ही पूछा गया कि सरपंच कहां है कुछ का जवाब था कि वो अभी कही गया है बताने वालों का तात्पर्य महिला सरपंच के पति से था। इसी दौरान ग्राम सचिव ने तुरंत कही फोन मिलाया व कहा कि मूर्ति देवी को भेज दो।
विज्ञापन

वाक्या नंबर दो : इसराना के नजदीकी एक दूसरे गांव में भी ग्राम सभा के लिए दस बजे का ही समय तय था व गांव की सरपंच भी महिला ही थी। रियल्टी चेक करने के लिए जब वहां साढ़े दस बजे पहुंचे तो गांव की चौपाल में ग्राम सभा का आयोजन चल रहा था। ग्राम सचिव लोगों से चर्चा कर कार्रवाई दर्ज कर रहा था, लेकिन यहां भी महिला सरपंच मौजूद नही मिली। महिला सरपंच के स्थान पर उसका पति ग्राम सचिव को निर्देश देते हुए ग्राम सभा का संचालन कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed