{"_id":"5ccf27ddbdec22076c4ec374","slug":"141557080029-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों से उठ रहे धुएं के कारण बाइक सवार आग में गिरे, मौसेरे भाइयों सहित नाबालिग भतीजा झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खेतों से उठ रहे धुएं के कारण बाइक सवार आग में गिरे, मौसेरे भाइयों सहित नाबालिग भतीजा झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। खेतों में जलाए गए फाने से उठ रहे धुएं के कारण बाइक सवार मौसेरे भाई और उनका नाबालिग भतीजा आग में गिरकर 65 फीसदी झुलस गए। हादसे के बाद तीनों को पानीपत सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने तीनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन उनकी हालत अधिक नाजुक होते देखकर परिजन उनको देवी मंदिर रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां तीनों आईसीयू में हैं।
रविवार दोपहर 12 बजे समालखा के कुवाड़पाना निवासी अमित (21) पुत्र सोमनाथ अपने मौसेरे भाई अतुल (19) पुत्र ओमप्रकाश व दिल्ली नजबगढ़ निवासी भतीजे अंकुश (17) पुत्र राजेश के साथ बाइक पर ग्वालड़ा से होते हुए किवाना- समालखा के रास्ते रजवाले वाले रास्ते से समालखा घर की ओर जा रहे थे। बाइक अमित चला रहा था। बीच में भतीजा अंकुश व पीछे मौसेरा भाई अतुल बैठा था। रास्ते में खेतों में फांस जले हुए थे और आसमान सहित आस-पास के क्षेत्रों में काला धुआं छाया हुआ था। जब अमित बाइक धुएं से निकालने लगा तो भीतर घुसते ही उसे दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे आग में जा घुसी। ये सब इतना अचानक हुआ कि तीनों को संभलने का मौका नहीं मिला। जब तक तीनों खुद को संभाला, तब तक वह काफी हद तक आग में झुलस चुके थे।
नलकूप की हौद में घुसकर बचाई जान : तीनों आग में बुरी तरह झुलस गए थे, यहां तक कि उनकी बाइक आग में जल गई। तीनों ने किसी तरह हिम्मत दिखाई और वे खेत में चल रहे नलकूप के हौद में जा घुसे। अगर तीनों हौद में नहीं घुसते तो 65 फीसदी से अधिक जल सकते थे और उनकी जान पर बन आती।
विज्ञापन
- अमित ने फोन कर घरवालों का दी सूचना
आग में झुलसे अमित ने किसी तरह अपने मोबाइल फोन से भाई रविंद्र को फोन किया और हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने पर रविंद्र परिजनों सहित घटना स्थल पहुंचा। तीनों को पहले समालखा के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से सामान्य अस्पताल पानीपत व सामान्य अस्पताल से देवी मंदिर रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां तीनों उपचाराधीन हैं। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों ही 60 से 65 प्रतिशत झुलस चुके हैं।
कितनी जगहों पर आग की घटनाएं हुईं, कृषि विभाग के अधिकारी ने तलब की रिपोर्ट : गेहूं की फसल में लगातार लग रही आग से प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। कृषि विभाग ने भी अपनी गश्त टीमों को अलर्ट पर रखा है। गवालड़ा गांव में आग के कारण उठे धुएं में बाइक सवार तीन युवक फंस गए और आग में जा गिरे। हादसे के बाद कृषि अधिकारी ने जिलेभर के कृषि ब्लॉक अधिकारियों से सोमवार को रिपोर्ट तलब कर ली है।
यह हैं एनजीटी का निर्देश : नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल का निर्देश है कि दो एकड़ में पराली जलाने वाले को 2500 रुपये, पांच एकड़ में आग लगाने वाले किसान को पांच हजार रुपये और पांच एकड़ से अधिक में आग लगाने वाले किसान को 15 हजार रुपये प्रति मामला जुर्माना वसूला जाए। विडंबना यही है कि ट्रिब्युनल के आदेशों के बावजूद विभाग खेतों में पराली जलाने की वारदातों को नहीं रोक पा रहा है।
किस जगह कितनी आग लगी है, इस संबंधित रिपोर्ट सोमवार को सभी ब्लॉक अधिकारियों से तलब कर ली है। जहां आग लगी है उन सभी मामलों की जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
- वीरेंद्र आर्य, जिला अधिकारी कृषि विभाग