{"_id":"5ad248a64f1c1b5c098b48df","slug":"141523730598-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल युवक की पीजीआई में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में घायल युवक की पीजीआई में मौत
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक की पीजीआई में मौत
-थाना चांदनी बाग पुलिस ने हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। पानीपत के गांव दीवाना में शुक्रवार की रात को सिर में ईंट लगने से गंभीर रूप से घायल हुए 32 वर्षीय भोपाल पुत्र धर्म सिंह शनिवार की शाम को पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पीजीआई प्रशासन की सूचना पर थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम रोहतक पीजीआई पहुंची और जांच के बाद भोपाल के शव का पंचनामा भर उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने भोपाल के परिजनों के बयान दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की जांच में पता चला कि शुक्रवार की रात को भोपाल अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहर बने पशुवाडे़ में पार्टी कर रहा था। इस दौरान अज्ञात लोगों ने इनपर पथराव कर दिया। पथराव में भोपाल के सिर में ईंट लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भोपाल को पानीपत के सिविल अस्पताल लाया गया, यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद भोपाल को चिंताजनक हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहीं शनिवार की शाम को भोपाल की उपचार के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। थाना चांदनी बाग पुलिस ने भोपाल की मौत की पुष्टी करते हुए बताया कि भोपाल की मौत के मामले में पुलिस ने फिलहाल हत्या के आरोप में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही पुलिस भोपाल व उसके साथियों पर पथराव करने वालों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार करेगी।