{"_id":"5a3568844f1c1ba12d8b9091","slug":"141513449604-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के मामले में तीसरी कक्षा की बच्ची की पीजीआई रोहतक में काउंसिलिंग, विशेषज्ञों ने आरोप सही माने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के मामले में तीसरी कक्षा की बच्ची की पीजीआई रोहतक में काउंसिलिंग, विशेषज्ञों ने आरोप सही माने
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के मामले में तीसरी कक्षा की बच्ची की पीजीआई रोहतक में काउंसिलिंग, विशेषज्ञों ने आरोप सही माने
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने छात्रा की पीजीआई रोहतक में काउंसिलिंग कराई। यहां पीजीआईएम में मनोरोग विशेषज्ञों की टीम ने बच्ची से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। विशेषज्ञों ने प्रथम दृष्टया छात्रा के आरोप सही माने हैं। वहीं शनिवार को साइबर एक्सपर्ट ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों (घटना वाले दिन वीरवार की) की फुटेज की जांच की। पुलिस के अनुसार छात्रा कैमरों में कहीं पर भी नजर नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले का जल्द ही खुलासा करने का दावा किया है।
महिला थाना पुलिस शनिवार को तीसरी कक्षा की छात्रा को उसके अभिभावकों के साथ पीजीआई रोहतक लेकर गई। पुलिस ने यहां पर मानसिक विशेषज्ञों से बच्ची की काउंसिलिंग कराई। विशेषज्ञों की टीम ने बच्ची से अलग-अलग एंगल में काफी देर तक बातचीत की और उसकी मानसिक स्थिति जांचने के साथ आरोपों को भी समझने का प्रयास किया।
पुलिस की साइबर सैल ने जांचे कैमरे
पुलिस के साइबर सैल ने शनिवार को पूरा दिन स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। साइबर स्टाफ ने पहले घटना के आसपास के कैमरों की जांच की और फिर स्कूल के सभी 40 कैमरों की एक के बाद एक जांच की। स्टाफ ने इसको लेकर स्कूल की टीचिंग स्टाफ का भी सहयोग लिया। पुलिस के आला अधिकारी भी पूरे मामले की पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन बोला सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, बाकी परिजनों के साथ
स्कूल प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन सचिन सिंगला ने बताया कि स्कूल में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हैं। बाकी वे बच्ची के अभिभावकों के साथ हैं। स्कूल में पहले आठ-दस कैमरे लगे हुए थे। प्रबंधन समिति ने दो माह पहले ही 40 कैमरे लगाए हैं और स्कूल में हर लोकेशन में कैमरे हैं। स्कूल कैंपस में पुरुष कर्मचारियों को आने की कोई परमिशन नहीं है। बसों के ड्राइवरों को परमिशन लेने पर केवल प्रशासनिक भवन तक आने की परमिशन है। स्कूल में 11वीं व 12वीं कक्षाओं को पढ़ाने के लिए चार-पांच जेंट्स स्टाफ हैं। वे काफी सीनियर हैं। स्कूल में पुरुष दो माली, दो स्वीपर व चार सिक्योरिटी गार्ड हैं। 21 सौ छात्राओं पर करीब सौ टीचिंग व 20 नॉन टीचिंग स्टाफ है।
छात्रा द्वारा बताए घटनास्थल के चारों तरफ कैमरे, किसी में भी नहीं आई
प्रिंसिपल मीनाक्षी अरोड़ा ने बताया कि छात्रा के क्लास रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ। इसके बाहर निकलते ही फिर एक और उससे कुछ आगे एक और कैमरा लगा हुआ है। छात्रा ने गेट नंबर दो के नजदीक छेड़छाड़ व मुंह दबाकर एक तरफ ले जाने के आरोप लगाए हैं। उस वक्त उसी गेट पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात था और यहां पर आमने-सामने दो कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस जांच में किसी भी कैमरे में छात्रा नजर नहीं आई है।
यह है मामला
आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा की एक छात्रा ने वीरवार को अपने परिजनों को स्कूल में आधी छुट्टी के दौरान पीली टीशर्ट पहले एक व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ करने और प्रशासनिक भवन के पीछे ले जाने की बात कही थी। छात्रा ने बताया था कि वह उसके हाथ को काटकर बचकर निकल आई। अभिभावकों ने वीरवार देर शाम सात बजे स्कूल प्रबंधन को पूरे मामले की जानकारी दी। प्रबंधन तुरंत स्कूल में पहुंच गया और पैरेंट्स व बच्ची से पूरे मामले की जानकारी ली। पैरेंट्स ने मामले में पुलिस कार्रवाई की मांग की। एसपी राहुल शर्मा, डीएसपी सिटी राजेश लोहान व थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। एसपी राहुल शर्मा ने देर रात तक प्रबंधन व स्टाफ सदस्यों से पूरे मामले की पूछताछ की और सीसीटीवी कैमरों की जांच की। थाना शहर पुलिस ने पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
वर्जन
पुलिस की साइबर सेल द्वारा सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। जिसमें छात्रा बताए गए स्थान पर कहीं पर भी दिखाई नहीं दे रही। पुलिस ने स्कूल को इस मामले में क्लीन चिट दी है। प्रबंधन द्वारा पैरेंट्स का पूरा सहयोग दिया है और वे आगे भी उनके साथ है।
सुरेंद्र सिंगला, चेयरमैन, आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल पानीपत।
वर्जन
पुलिस आर्य गर्ल्स स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले की बारीकी से जांच कर रही है। छात्रा की पीजीआई रोहतक में काउंसिलिंग कराई गई और सीसीटीवी की फुटेज भी बारीकी से जांची जा रही है। पुलिस मामले का जल्द ही खुलासा कर देगी।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।