{"_id":"594146744f1c1b6e178b45dc","slug":"141497450100-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज
Updated Wed, 14 Jun 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदल निकाले 36,580 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। बसंत नगर निवासी फैक्ट्री सुपरवाइजर का एटीएम कार्ड बदलकर बैंक अकाउंट से 36,580 रुपये की चपत लगा दी। फैक्ट्री सुपरवाइजर ने मामले की शिकायत मॉडल टाउन चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गांव लभेज जमुई, बिहार निवासी नितेश कुमार ने बताया कि वह बसंत नगर, कच्चा कैंप में किराए पर रहता है और नजदीक ही एक फैक्ट्री में बतौर सुपरवाइजर कार्यरत है। नितेश ने बताया कि दो जून को वह अपना एटीएम कार्ड लेकर रामलाल चौक स्थित एक बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था। उसने एटीएम से दो हजार रुपये निकाले। उसके पीछे दो लड़के खड़े थे। उन्होंने बातों में उलझाते हुए उसका एटीएम देखने के लिए मांगा और बदलकर वापस दे दिया। वह एटीएम लेकर घर आ गया। 11 जून को वह कच्चा कैंप स्थित एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया तो उसे पता लगा कि उसका एटीएम कार्ड बदल लिया है। दो जून को ही उसके अकाउंट से आरोपियों ने 23 हजार 80 रुपये और तीन जून को 13 हजार 500 रुपये निकाल लिए। नितेश ने मामले की सूचना मॉडल टाउन चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।