फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -शाहपुर में पूजा दहेज हत्याकांड का मामला

-शाहपुर में पूजा दहेज हत्याकांड का मामला

Sun, 11 Jun 2017 09:07 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
-शाहपुर में पूजा दहेज हत्याकांड का मामला
दहेज हत्या में पति, सास, ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन

इसराना। थाना इसराना पुलिस ने पूजा दहेज हत्याकांड में पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। महिला का शव गांव के कुएं से बरामद किया था। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बाकी दो आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही है।

शुक्रवार को शाहपुर गांव के पास एक कुएं से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया था। महिला की पहचान पूजा पत्नी अमित निवासी शाहपुर के तौर पर की थी। मायका वालों ने ससुराल पक्ष पर पूजा की दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मायका पक्ष की शिकायत पर पति अमित, ससुर रमेश, सास शीला, देवर सुमित व उसकी ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इससे पहले पति अमित की शिकायत पर वीरवार को पुलिस ने पूरा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने इस प्रकरण में रविवार को पति अमित, ससुर रमेश व सास शीला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी नवीन सिंधू ने बताया कि पुलिस ने बाकी आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। उनको भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed