फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बाइक बेचने की कोशिश कर रहा चोर काबू, 10 बाइक बरामद

बाइक बेचने की कोशिश कर रहा चोर काबू, 10 बाइक बरामद

Fri, 10 May 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
बाइक बेचने की कोशिश कर रहा चोर काबू, 10 बाइक बरामद
पानीपत। अनाज मंडी में चोरी की बाइक बेचने आए चोर को सीआईए-टू ने चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने उसकी पहचान अंकित उर्फ भालू निवासी कलसी जिला करनाल के रूप में बताई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोर के विकास नगर स्थित किराये के कमरे से 9 और बाइक बरामद की। आरोपी को शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि बुधवार शाम सीआईए-टू टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार को गुप्त सूचना मिली की एक बाइक सवार संदिग्ध किस्म का युवक अनाज मंडी एनएफएल की साइड बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने एएसआई राजबीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर दबिश के लिए उक्त पते पर भेजा। टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर चोर को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सीआईए-टू प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी की उम्र लगभग 21 साल है। वो अनपढ़ है। उसने नवंबर-दिसंबर 2018 में बाइक चोरी की शुरूआत नीलोखेड़ी से की। उसने अधिकांश बाइक करनाल से चोरी की है। पानीपत की सिर्फ एक बाइक चोरी का कुबूलनामा आरोपी ने किया। ये बाइक उससे बरामद कर ली गई है। करनाल पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर रिमांड पर ले कर जाएगी। उसके बाद ही साफ होगा कि आरोपी का कमाई का जरिया क्या था, वो अपने किराये के कमरे का खर्च कैसे देता था। साथ ही उसके खिलाफ पहले कहीं कोई मुकदमा दर्ज है या नहीं, इसका भी तभी खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed