फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बस में चढ़ रहे डीडीए की काटी जेब, रुपयों व कार्ड से भरा पर्स चोरी

बस में चढ़ रहे डीडीए की काटी जेब, रुपयों व कार्ड से भरा पर्स चोरी

Tue, 26 Mar 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
बस में चढ़ रहे डीडीए की काटी जेब, रुपयों व कार्ड से भरा पर्स चोरी
बस में चढ़ रहे डीडीए की काटी जेब, रुपयों व कार्ड से भरा पर्स चोरी
विज्ञापन

पानीपत। बस स्टैंड पर हिसार जाने वाली बस का इंतजार कर रहे डीडीए की जेबकतरों से जेब काट ली। डीडीए की जेब से रुपयों व कार्ड से भरा पर्स चोरी कर चोर मौके से फरार हो गए। मंगलवार को डीडीए के बयान पर केस दर्ज कर थाना शहर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में अश्वनी बजाज ने बताया कि वो उप जिला न्यायवादी कार्यालय जिला न्यायवादी पानीपत में बतौर डीडीए तैनात है। 23 मार्च को वो हिसार जाने वाली बस का इंतजार बस स्टैंड परिसर में कर रहा था। इसी दौरान करीब 3 बजकर 40 मिनट पर हरिद्वार की ओर से हिसार जाने वाली बस आई। जिस बस का इंतजार पहले से ही काफी सवारियां कर रही थी व बस के भीतर भी काफी सवारियां थी। जब वो बस में चढ़ने लगा, तो उसी दौरान उसकी भीड़ में से किसी जेब कतरें ने जेब काट ली। जेब से चोरी हुए पर्स में 12 हजार रुपये की नकदी सहित एटीएम कार्ड, पैन व आधार कार्ड सहित ड्राइविंग लाइसेंस, पुलिस कार्ड, विजिलेंस कार्ड व अन्य जरूरी कागजात थे। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed