फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -सीआईए-थ्री ने समालखा में बाजरे से भरे ट्रक लूट की वारदात को सुलझाया

-सीआईए-थ्री ने समालखा में बाजरे से भरे ट्रक लूट की वारदात को सुलझाया

Sat, 27 Jan 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
-सीआईए-थ्री ने समालखा में बाजरे से भरे ट्रक लूट की वारदात को सुलझाया
ड्राइवर ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर खुद रची थी ट्रक लूट की वारदात, चारों बनना चाहते थे जल्दी अमीर, पकड़े गए
विज्ञापन

सोनीपत के खेड़ी दमकल व गोहाना की कॉलोनियों के निकले चारों आरोपी
फोटो-43
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीआईए-तीन टीम ने जीटी रोड पर बाजरे से भरे ट्रक की लूट की वारदात की गुत्थी सुलझाते हुए चार आरोपियों को किया काबू किया है। वारदात का मास्टरमाइंड उसी ट्रक ड्राइवर राहुल ही निकला। उसने अपने तीन दोस्तों के साथ लूट की वारदात रची थी। वे चारों जल्द अमीर बनना चाहते थे। पुलिस ने लूटा ट्रक समालखा-इसराना रोड से बरामद कर लिया है और चालक समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड लिया है।
सीआईए-तीन टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने शनिवार को मीडिया के सामने पूरे मामले का पटाक्षेप किया। उन्होंने बताया कि सीआईए-तीन टीम वारदात के बाद से ही मामले की जांच में जुटी हुई थी। पुलिस को ट्रक ड्राइवर रोहित पर शक हुआ। पुलिस ने ड्राइवर रोहित को उसके तीन अन्य साथियों के साथ शुक्रवार शाम को इसराना बस स्टॉप से काबू कर पूछताछ की तो रोहित ने इस वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि उसके साथ किसी प्रकार की कोई लूट की घटना घटित नहीं हुई। उसने तो जल्द से अमीर बनने के चक्कर में दोस्तों के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी बना। मालिक को माल सहित ट्रक लूटने की झूठी सूचना दे मालिक के माध्यम थाना में लूट की वारदात का मुकदमा दर्ज करवा दिया था। ताकि मालिक को उसके ऊपर किसी प्रकार का कोई शक ना हो और ग्राहक के मिलते ही वह बाजरे को आराम से बेच सकें। पुलिस ने आरोपियों की पहचान ड्राइवर राहुल निवासी दरियापुर कॉलोनी वार्ड 10 गोहाना, रवि निवासी खेड़ी दमकन सोनीपत, राहुल निवासी गढी उजालेखा, अनिल उर्फ अमित निवासी दरियापुर कॉलोनी गोहाना के रूप में हुई।
विज्ञापन

एक राहगीर से खुद खुलवाए हाथ
ट्रक ड्राइवर रोहित ने बताया कि वह अपने ट्रक मालिक को जरा भी शक नहीं होने देना चाहता था। उसके साथियों ने उसको बांधकर जीटी रोड किनारे फेंक दिया। उसने खुद अपने हाथ पाव खोलने की बजाय एक राहगीर से खुलवाया। उसने उसी के फोन से मालिक को ट्रक लूट की सूचना दी। उसने बताया कि ट्रक ड्राइवरी में उसको इतने पैसे नहीं बचते थे। वह पानीपत से कॉटन वेस्ट लेकर दिल्ली या इससे आगे जाता था और आते समय वहां से बाजरा और अन्य सामान लोड कर लाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
ट्रक ड्राइवर रोहित ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई थी। इसके पश्चात ड्राइवर रोहित ने 24 जनवरी देर सायं मालिक नरेश को फोन पर सूचना दी की मथुरा से पानीपत आते समय गांव पट्टी कल्याणा के पास जीटी रोड पर मन्नत ढाबे के सामने स्कार्पियो सवार पांच युवकों ने जबरदस्ती उसके हाथ पेर बांधकर उसको पास के खेतों में फेंक दिया व बाजरे से लोडिड ट्रक को लेकर फरार हो गए । ट्रक मालिक नरेश निवासी पावटी ने ड्राइवर रोहित की बात पर विश्वास कर 25 जनवरी को थाना समालखा में स्कॉर्पियो सवार अज्ञात पांच युवकों के खिलाफ शिकायत दे दी। पुलिस ने नरेश की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर लूट व बंधक बनाने समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

वर्जन
पुलिस ने बाजरे का ट्रक लूट मामले में उसी के ड्राइवर रोहित समेत उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों को दो दिन के रिमांड पर लेकर 20 टन बाजरे समेत ट्रक को बरामद कर लिया है।
प्रवीण कुमार, प्रभारी, सीआईए-तीन, पानीपत।
--जगमहेंद्र--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed